अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए सेलेब्स पहुंच गए हैं।
Anant-Radhika Pre-Wedding Update: भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग फंक्शन आज से शुरू हो गए हैं। गुजरात के जामनगर में लगातार सितारों का आना-जाना लगा हुआ है। बीते दिन ही सलमान खान और शाहरुख खान अंबानी फैमिली के फंक्शन में शरीक होने पहुंचे थे। इस ग्रैंड सेरेमनी में पूरा बॉलीवुड हिस्सा बनने पहुंच रहा है और लगातार एयरपोर्ट से फिल्मी सितारों के वीडियो सामने आ रहे हैं।
श्रद्धा कपूर से मिले आदित्य रॉय कपूर
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी का हिस्सा बनने के लिए श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर भी निकल गए हैं। इन दोनों को काफी टाइम बाद एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे से गले भी मिले। ‘आशिकी 2’ स्टार्स के इस रियूनियन को देखकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
फैंस कर रहे कमेंट
सोशल मीडिया पर आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और वो वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा,’काश यह दोनों शादी कर लें’ तो कोई बोल रहा है कि ‘हम ये रियूनियन हमेशा से चाहते थे’ कोई इन दोनों का नाम लिखकर हार्ट शेप वाला इमोजी ड्रॉप कर रहा है, तो कोई दिल भेजकर अपनी खुशी जाहिर कर रहा है।


अनन्या पांडे भी दिखीं साथ
इस वायरल वीडियो में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के अलावा एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी नजर आ रही है। जहां अनन्या एक तरफ एयरपोर्ट पर चेकिंग करा रही हैं, उनके पीछे आदित्य अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को गले लगाते दिख रहे हैं। खबरे हैं कि अनन्या पांडे और आदित्य एक-दूसरे को डेट कर रहे है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य और श्रद्धा भी एक समय पर एक-दूसरे को डेट करते थे।
https://www.instagram.com/reel/C39uEWvh5IQ/?igsh=dXhrbDVwdWc5b3F6





