पार्वती ने वर्ल्ड स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से ‘अन्नपूर्णानी’ को हटाने के बाद इंस्टाग्राम पर नयनतारा की एक फोटो शेयर कर इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Annapoorani: अभिनेत्री नयनतारा की फिल्म ‘अन्नपूर्णानी’ के विवादों में आने के बाद उसे नेटफ्लिक्स से हटाने पर अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु ने नाराजगी जाहिर की है। पार्वती ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि एक खतरनाक मिसाल कायम की जा रही है। इस तरह की फिल्मों को सेंसर करने से एक समय आएगा, जब हमें सांस लेने की भी इजाजत नहीं होगी। पार्वती ने वर्ल्ड स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से ‘अन्नपूर्णानी’ को हटाने के बाद इंस्टाग्राम पर नयनतारा की एक फोटो शेयर कर इस विवाद पर ये बात कही।
पार्वती ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया पोस्ट

अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए पार्वती ने लिखा, ‘एक खतरनाक मिसाल कायम की जा रही है। इस तरह की फिल्मों को सेंसर करने से एक समय आएगा, जब हमें सांस लेने की भी इजाजत नहीं होगी’। पार्वती ने वर्ल्ड स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से ‘अन्नपूर्णानी’ को हटाने के बाद इंस्टाग्राम पर नयनतारा की एक फोटो शेयर कर इस विवाद पर ये बात कही।
क्या है विवाद
दरअसल, फिल्म ‘अन्नपूर्णानी’ में भगवान राम से संबधित एक सीन दिखान गया है, जिसमें उन्हें मांसाहारी दिखाया गया है। अब इसकी आलोचना की जा रही है। हालांकि, मेकर्स की ओर से इस विवाद पर अपना पक्ष रख गया और हिंदुओं और ब्राह्मण समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी गई।

फिल्म में होगा बदलाव
मेकर्स की ओर से ये स्पष्ट किया गया है कि फिल्म के आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाएगा, जब तक सीन में बदलाव नहीं हो जाता तब तक के लिए फिल्म को नेटफ्लिक्स से हटा दिया गया है। इस बदलाव के बाद ही यह फिल्म ओटीटी पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।





