विजय वर्मा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें तमन्ना से ज्यादा इस एक्ट्रेस को बहुत पसंद करते हैं। इतना ही नहीं वो एक्ट्रेस को अपना दिल दे बैठे हैं।
Vijay Verma Break-up: विजय वर्मा अपनी आने वाली फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ ( Murder Mubarak) में अलग अंदाज में दिखाई देंगे। इस फिल्म में विजय (Vijay Verma) करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के साथ स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे। फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने वाली है। इसके पहले एक्टर करीना कपूर के साथ जाने जान में भी नजर आ चुके हैं। विजय ने हाल ही में कपूर सिस्टर्स को लेकर बात की। विजय ने इंटरव्यू में ऐसी बातों का खुलासा किया जिसे सुनकर वहां बैठी करिश्मा कपूर भी हैरान रह गईं।

क्या बोले विजय वर्मा?
सिद्धार्थ कानन (Siddharth Kanan) को दिए इंटरव्यू में विजय ने कहा, ‘जाने जान’ में लोगों ने करीना को लेकर मेरा एफेक्शन देखा है। वो करीना (Kareena Kapoor) को लेकर वन साइड लव था। एक ऐसा प्यार जहां आप दूर से किसी को चाहते हो। वहीं करिश्मा के साथ मैंने बहुत क्लोजली हैंगआउट किया और हम अच्छे दोस्त बन गए। हमारे बीच अच्छी दोस्ती है, बहुत प्यार है और मैं उनका फैन भी हूं।’

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
विजय इन दिनों अपने फिल्म मर्डर मुबारक के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। फिल्म में विजय के अलावा करिश्मा कपूर, डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) सारा अली खान (Sara Ali Khan) संजय कपूर (Sanjay Kapoor) समेत और भी कई स्टार नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था जिसे लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बता दें ये फिल्म 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।





