Aamir Khan: आमिर खान (Aamir Khan) की सुपरहिट फिल्म लगान सभी ने देखी होगी. 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. वहीं फिल्म के गाने और स्टोरी लाइन लोगों को काफी पसंद आई थी. मगर आपको जानकर हैरानी होगी आमिर खान की मूवी को फिल्म फेस्टिवल में रिजेक्ट कर दिया गया था. जिसका खुलासा फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने किया है.
आशुतोष गोवारिकर ने लगान से जुड़ा दिलचस्प शेयर किया है. उन्होंने बताया कि, वो चाहते थे लगान फिल्म को पूरी दुनिया में देखा जाए. मगर फिल्म फेस्टिवल ने इसे रिजेक्ट कर दिया था. उन्होंने बताया कि, ऐसे फेस्टिवल में आपको बहुत अच्छे डिसकशन करने को मिलते हैं. मैं इसलिए कोशिश करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा फेस्टिवल्स में जा सकूं. 15 जून को लगान रिलीज हुई थी. मैं चाहता था कि, 2-3 फिल्म फेस्टिवल में इसे दिखाऊं. लेकिन बड़े-बड़े फिल्म फेस्टिवल ने मना कर दिया.

लगान के रिजेक्शन की वजह
लगान फिल्म को रिजेक्ट करने के पीछे की वजह बताते हुए आशुतोष गोवारिकर ने कहा कि, फिल्म 3 घंटे 42 मिनट की थी. ऐसे में बड़ी समयसीमा होने के चलते सभी ने फिल्म दिखाने से इंकार कर दिया था. सभी का जवाब था कि, इसमें गाने हैं. बहुत कमर्शियल है. इसमें क्रिकेट भी है. लेकिन लोकार्नो की ऑडियन्स सिर्फ फुटबॉल की समझ रखती है. आपकी फिल्म हम नहीं दिखा सकते. लेकिन मैंने उनसे गुजारिश की 2-3 सीन्स तो दिखा ही दें. जिसके लिए वो राजी हो गए. इसके बाद लगान को हजारों लोगों के सामने ओपन एयर वेन्यू पर फाइव स्टोरी स्क्रीन पर दिखाया गया था. वहीं दर्शकों ने भी फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया था.





