Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है. आमिर ने दो शादियां की. मगर दोनों नाकाम साबित हुई. ऐसे में आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई. तो वहीं रीना से अलग होने के बाद उन्होंने किरण राव का हाथ थामा. वहीं अब आमिर का रीना और किरण दोनों से रिश्ता टूट चुका है. मगर क्या आप जानते हैं कि आमिर की पहली शादी तब हुई थी. जब उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम भी नहीं रखा था. सुपरस्टार बनने से पहले ही आमिर रीना के प्यार में गिर गए थे. वहीं फिल्म कयामत से कयामत तक में आमिर और रीना ने साथ में बड़े पर्दे पर कदम रखा था.
रीना ने ठुकराया आमिर का प्रपोजल
आमिर खान को रीना से पहली नजर में ही प्यार हो गया था. ऐसे में आमिर रीना को देखने के लिए हमेशा अपने घर की बालकनी में खड़े रहते थे. वहीं आमिर ने एक दिन मौका देखकर उन्हें प्रपोज भी किया. मगर रीना ने साफ इंकार कर दिया. मगर आमिर ने हार नहीं मानी और रीना का पीछा करना शुरु कर दिया. यही नहीं आमिर ने रीना को खून से लव लैटर लिखकर भी दिया था. जिसे देखकर रीना नाराज हो गई थीं. आखिरकार रीना को भी आमिर से प्यार हो गया.

चोरी छिपे की शादी
रीना बेशक आमिर से शादी करने के लिए राजी हो गई. मगर इस लव स्टोरी में सबसे बड़ी समस्या परिवार को मनाने की थी. ऐसे में रीना और आमिर ने सभी से छिप कर कोर्ट मैरेज कर ली और घर पर किसी को कानों कान खबर तक नहीं होने दी. हालांकि कुछ समय बाद सभी को इस शादी की भनक लगी. तो परिवार ने भी दोनों के रिश्ते को मंजूरी दे दी.
बड़े पर्दे पर हुआ डेब्यू
आमिर खान ने फिल्म कयामत से कयामत तक में काम किया और फिल्म की रिलीजिंग के साथ ही आमिर रातों रात सुपरस्टार बन गए. वहीं इस फिल्म में रीना का भी कैमियो मौजूद था. हालांकि पहली हिट फिल्म देने के बाद आमिर अपना किरयर बनाने में व्यस्त हो गए. उन्होंने बड़े पर्दे पर बैक टू बैक कई सुपरहिट फिल्में देनी शुरु कर दी.

16 साल बाद टूटी शादी
आमिर खान का स्टार्डम उनके और रीना दत्ता के रिश्ते को तोड़ने की वजह बन गया. दरअसल सुपरस्टार बनने के कुछ सालों बाद आमिर का नाम कई अदाकारओं के साथ जुड़ने लगा था. इस लिस्ट में प्रीति जिंटा, पूजा भट्ट और मॉडल जेसिका हाइन्स का नाम शामिल था. जिसके चलते आमिर और रीना का रिश्ता भी टूट गया और दोनों के रास्ते हमेंशा के लिए अलग हो गए.





