महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक भैंस ने 1.50 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का सोने का मंगलसूत्र निगल लिया. जानवर की सर्जरी के बाद इसे बाहर निकाला गया।
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में रविवार को एक भैंस ने डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा कीमत का सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। भैंस की सर्जरी कर मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया

रामहरि नमक किसान की बीवी ने नहाने जाते समय अपना मंगलसूत्र सोयाबीन और मूंगफली के छिलकों से भरी थाली में छिपा दिया था।
रामहरि की पत्नी ने मंगलसूत्र को रख के भूल ही गई थी, भूलकर गलती से नहाने के बाद वही सेम थाली भैंस के सामने खाने के लिए रख दी और घर के काम में लग गई।
कुछ देर बाद उसे एहसास हुआ कि उसका मंगलसूत्र गायब है।

एक लंबी, यहां वहां की खोज के बाद, उसे याद आया कि उसने भैंस को खाने के लिए जो खाना दिया था, उसी में उसने मंगलसूत्र छिपा दिया था। वह दौड़कर भैंस के पास गई और देखा कि थाली खाली थी।
उसने अपने पति को इस बारे में बताया, जिसने फिर लोकल वेटेरिनरी डॉक्टर, बालासाहेब कौंदाने को बुलाया। डॉक्टर ने मेटल डिटेक्टर से भैंस के पेट की जांच की तो अंदर किसी वस्तु के होने का संकेत मिला।
इसके बाद भैंस के पेट का ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद जानवर के पेट से सोने का मंगलसूत्र बरामद किया गया।





