Vivah Upay: शुक्र देव को जीवन में सुख का कारक माना जाता है. वैसे तो शुक्र दैत्यों के गुरु हैं. मगर शुक्र देव को खुश करके आप जिंदगी की कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं. दरअसल शुक्र कमजोर होने से व्यक्ति के जीवन में धन की कमी और विवाह ना होने जैसी समस्याएं बनी रहती हैं. ऐसे में अगर आपके विवाह में भी देरी हो रही है. तो कुछ आसान उपायों (Vivah Upay) की मदद से आप कुंडली में शुक्र को मजबूत कर सकते हैं. जिससे आपके जीवन में विवाह के योग बनने लगेंगे और आपका विवाह शीघ्र सम्पन्न हो जाएगा.
भगवान शिव को जल चढ़ाएं
शुक्रवार के दिन स्नान, ध्यान और पूजा अर्चना करने के बाद लोटे में गंगाजल ले लें. अब इसमें काला तिल डालें. फिर इस जल से भगवान शिव का अभिषेक करें. इससे कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है. वहीं अन्य ग्रहों का दुषप्रभाव भी कम हो जाता है.

कच्चा दूध चढ़ाएं
शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए आप कच्चे दूध से भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं. इससे कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होने लगता है. वहीं हर शुक्रवार को कच्चे दूध का अभिषेक करने से आपको शीघ्र ही अपना मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है.
श्रृंगार की चीजें अर्पित करें
कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत बनाने के लिए माता दुर्गा की पूजा भी बेहद फलदायी होती है. ऐसे में शुक्रवार के दिन आप मां दुर्गा की अराधना कर सकते हैं. इसके साथ ही आप माता दुर्गा को श्रृंगार की चीजें चढ़ा कर शुक्र देव को भी खुश कर सकते हैं. जिससे आपके जीवन में विवाह योग बनने लगते हैं.

सफेद चीजों का दान करें
शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करके भी आप शुक्र देवता की कृपा हासिल कर सकते हैं. ऐसे में शुक्रवार को सफेद कपड़ा, दूध, दही, चावल और चीनी का दान बेहद शुभ माना जाता है. वहीं सफेद रंग भगवान शंकर का भी प्रिय है. ऐसे में सफेद चीजें दान करके आप भगवान शिव और शुक्र देव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.
इलायची के पानी से करें स्नान
कुछ लोगों की शादी में अक्सर बाधा आ जाती है. जिसे शुक्र की कमजोरी का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में शुक्रवार के दिन पानी में इलायची डालकर स्नान करें. इससे विवाह संबंधी अड़चन दूर हो जाएगी और आपका विवाह शीघ्र सम्पन्न हो जाएगा.


