5 Richest Star Kids: आमतौर पर बॉलीवुड में स्टार किड्स की फेहरिस्त काफी लम्बी है. वहीं ज्यादातर स्टार किड्स अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइम लाइट में रहते हैं. लेकिन क्या आप बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टार किड्स के नाम जानते हैं. वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि बी-टाउन के टॉप 5 सबसे अमीर स्टार किड्स (5 Richest Star Kids) की फेहरिस्त में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर का नाम भी शामिल है. जो अभी 1 साल की भी पूरी नहीं हुई हैं. तो आइए आज हम आपको बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टार किड्स से रूबरू करवाते हैं.
आर्यन, सुहाना और अबराम खान
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री का किंग कहा जाता है. वहीं किंग खान के तीनों बच्चे आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान भी पैसों के मामले में सभी स्टार किड्स को मात देते नजर आते हैं. बता दें कि, जहां शाहरुख खान की नेट वर्थ 6,300 करोड़ रुपए है. तो वहीं गौरी खान की नेट वर्थ 1,600 रुपए है. ऐसे में आर्यन, सुहाना और अबराम बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टार किड्स हैं.

आरव और नितारा
टॉप 5 सबसे अमीर स्टार किड्स की फेहरिस्त में दूसरे नम्बर पर अक्षय कुमार के बच्चों का नाम शामिल है. खिलाड़ी कुमार और ट्विंकल खन्ना के दोनों बच्चे आरव और नितारा के पेरेंट्स की नेट वर्थ काफी ज्यादा है. अक्षय अकेले 2,660 करोड़ के मालिक हैं. तो वहीं ट्विंकल खन्ना की नेट वर्थ 210 करोड़ रुपए है.

वामिका कोहली
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का लाडली बेटी वामिका का नाम भी देश की सबसे अमीर स्टार किड्स में शुमार है. बता दें कि, जहां विराट कोहली 1,000 करोड़ के मालिक हैं. तो वहीं वामिका की मां अनुष्का शर्मा की नेट वर्थ 250 करोड़ रुपए है.

राहा कपूर
कपूर खानदान की नन्ही परी राहा कपूर को भी देश की सबसे अमीर स्टार किड्स में गिना जाता है. राहा का जन्म पिछले साल हुआ था. वहीं इस साल 6 नवंबर को राहा अपना पहला जन्मदिन मनाएंगी. मगर पैसों के मामले में रणबीर कपूर और अलिया भट्ट की लाडली कई स्टार किड्स से आगे हैं. जहां रणबीर कपूर की नेट वर्थ 250 करोड़ है. तो वहीं आलिया भट्ट 500 करोड़ की मालकिन हैं. ऐसे में राहा के पेरेंट्स की कुल नेट वर्थ 850 करोड़ रुपए है.

न्यासा और युग देवगन
अजय कपूर और काजोल के बच्चे न्यासा देवगन और युग देवगन भी सबसे अमीर स्टार किड्स में से एक हैं. बता दें कि, अजय देवगन और काजोल की कुल नेट वर्थ 800 करोड़ रुपए है.
ये भी पढ़ें – Kajol Birthday Special: 5 चीजें, जो काजोल को बनाती हैं बॉलीवुड हिरोइनों से अलग, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान





