Medha Shankar: शाहरुख खान का नाम देश के सबसे चहेते कलाकारों में शुमार है. किंग खान की फैन फॉलोइंग ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी काफी अधिक है. आठ साल के बच्चे से लेकर अस्सी साल के लोग भी शाहरुख के फैन हैं. वहीं इस फेहरिस्त में अब 12th फेल एक्ट्रेस मेधा शंकर (Medha Shankar) का नाम भी जुड़ चुका है. जिसका खुलासा मेधा ने अपने रीसेंट इंटरव्यू में किया है.
शाहरुख की जबरा फैन हैं मेधा
विक्रांत मेस्सी और मेधा शंकर स्टारर फिल्म 12th फेल सुपरहिट साबित हुई है. फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब मेधा से उनके फेवरेट सुपरस्टार का नाम पूछा गया. तो उन्होंने बिना देर लगाए झट से शाहरुख का नाम ले लिया. मेधा ने कहा कि, वो शाहरुख की बहुत बड़ी फैन हैं. वहीं उनकी फेवरेट फिल्म में कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और कल हो ना हो हैं.

शाहरुख के बारे में बात करते हुए मेधा कहती हैं कि, “लोगों से इस तरह का प्यार पाना, जोकि एक अच्छा अभिनेता या सुपरस्टार होने से कहीं अधिक मायने रखता है. आप उन्हें एक व्यक्ति के रुप में प्यार करते हैं. मैं जब भी उनका इंटरव्यू देखती हूं. तो उनकी बातें सुनकर मैं पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हो जाती हूं.”
12th फेल में मेधा शंकर
विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 12th फेल UPSC एक्गजाम पर आधारित है. जोकि IPS ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा की असल जिंदगी से प्रेरित है. इस फिल्म में मनोज का किरदार अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने निभाया है. वहीं मेधा शंकर मनोज की पत्नी IRS श्रद्धा जोशी के रोल में नजर आई हैं. फिल्म काफी सराहना मिली है. वहीं मेकर्स ने फिल्म को ऑस्कर नॉमिनेशन में भी भेज दिया है.





