Poonam Pandey: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे मौत की खबर फैलाने की वजह से सूर्खियों में हैं. कुछ दिनों पहले पूनम ने अपनी मौत का झूठा खेल रचा था. पूनम की टीम ने सर्वाइकल कैंसर की वजह से एक्ट्रेस की मौत का एलान कर दिया था. मगर अगले दिन पूनम ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि वो जिंदा हैं. जिसके बाद से लोग पूनम से काफी नाराज हैं. वहीं अब Poonam Pandey का दांव उनपर ही उल्टा पड़ गया है. पूनम के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानी का मुकदमा दर्ज हो चुका है.
कानूनी पचड़े में फंसी पूनम
पूनम पांडे का कहना था कि, उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मौत की झूठी खबर फैलाई थी. ऐसे में लोग पूनम से काफी नाराज हैं और लगातार पूनम के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की मांग कर रहे हैं. ज्यादातर लोगों का मानना है कि, ये पूनम का एक पब्लिसिटी स्टंट था. उन्होंने लोकप्रियता बटोरने के लिए ये नाटक रचा था.

पति सैम बॉम्बे पर भी गिरी गाज
ऐसे में मुंबई के फैजान अंसारी ने पूनम के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दायर किया है. वहीं इस केस में पूनम के साथ-साथ उनके पति सैम बॉम्बे का नाम भी सामने आ रहा है. 100 रुपए के इस मानहानी केस में पूनम और उनके पति पर मौत की झूठी साजिश रचने का आरोप लगाया गया है. शिकायत पत्र के अनुसार, पूनम ने पब्लिसिटी बटोरने के लिए कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का मजाक बनाया है.
लोगों ने किया ट्रोल
पूनम ने मौत का एलान करने के अगले दिन वीडियो जारी करते हुए जिंदा होने की बात कुबूली थी. जिसके बाद से ना सिर्फ पूनम के फैंस बल्कि कई सेलेब्स और सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. ऐसे में कई लोगों ने पूनम को खरी खोटी सुनाना भी शुरू कर दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि, पूनम पांडे खुद को कानूनी पचड़ों से कैसे बचाती हैं.





