सोशल मीडिया पर यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Youtuber Maxtern On Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) विनर एल्विश यादव (Elvish Yaday) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी रेव पार्टी वाला मामला शांत भी नहीं हुआ की एक और विवाद में बिग बॉस विनर फंस गए हैं। अब एल्विश पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। दरअसल, यूट्यूबर सागर ठाकुर (Sagar Thakur) उर्फ मैक्सटर्न (Youtuber Maxtern) ने ये गंभीर आरोप एल्विश पर लगाया है।

उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से अपनी जान बचाने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। अभी तक एल्विश ने इस वीडियो पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
मैक्सटर्न ने एल्विश पर लगाए गंभीर आरोप
हाल ही में एल्विश यादव का एक विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि वो यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न को बुरी तरह से पीट रहे हैं। अब पीड़ित सागर ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बोल रहे हैं कि उन्हें एल्विश से जान का खतरा है। इस मामले में उसने FIR भी दर्ज करवाई है। साथ ही अपनी चोट के बारे में भी बता रहे हैं कि कहां कहां उसे लगी है। साथ ही ये भी आरोप लगाया है कि एल्विश उसे जान से मारना चाहता था।
Mr. Elvish Yadav in Gurugram vs him in Jammu
— The Khabri Tak (@TheKhabriTak) March 8, 2024
Comment do you feel an ordinary creator with some money in his bank is above law & judiciary ??#ElvishYadav pic.twitter.com/nB43kvEL6p pic.twitter.com/x6v2NXwvzi
हरियाणा के CM से लगाई मदद की गुहार
सागर ने अपने एक्स पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो के जरिए उन्होंने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से गुहार लगाई है कि उन्हें एल्विश से जान का खतरा है। साथ ही सागर ने बोला कि मारने के बाद भी वो इंसान आराम से घूम रहा है, उसे कोई डर नहीं है। सागर ने कहा कि मैं हरियाणा के सीएम से रिक्वेस्ट करता हूं कि इस एल्विश यादव नाम के गुंडे को अरेस्ट करवाओ। उसका बैकग्राउंड बहुत खराब है, वो यूथ को गलत दिशा दिखा रहा है।
पुलिस पर भी लगाए आरोप
सागर ने अपने वीडियो में पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, जब मैं FIR दर्ज कराने थाने पहुंचा तो मैंने उन्हें सारा मामला बताया और कहा कि ये अटेम्प्ट टू मर्डर का केस है। हालांकि उन्होंने मेरी बात को अच्छे से सुना और फिर SHO को ने अपने इंस्पेक्टर को फोन किया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को पब्लिक मत करना। सागर ने आगे कहा कि मैं इतना समझ गया हूं कि अगर आपके पास पैसा है, तो आप FIR भी बदल सकते हैं। सागर ने ये भी कहा कि पुलिस ने केस को एक अलग ही मोड़ दे दिया है, उन्होंने सारी कमजोर धाराओं को लगाया है।





