मशहूर बॉलीवुड प्रोड्यूसर-डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra death) का गुरूवार को निधन हो गया है। उनके निधन से चोपड़ा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और साथ ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। लेकिन जिनको पामेला चोपड़ा के जाने से सबसे ज्यादा दुख हैं, वो हैं शाहरुख खान। जी हां… पामेला और शाहरुख़ एक-दूसरे के बेहद करीब थे।

किंग खान पामेला के बेहद करीब थे। वह उन्हें अपनी मां की तरह ही मानते थे। ऐसे में पामेला चोपड़ा के निधन की खबर सुनते ही शाहरुख़ खान दौड़े-दौड़े उनके घर पहुँच गए। इस दौरान शाहरुख़ के साथ उनके बेटे आर्यन खान भी थे। बता दें शाहरुख़ का दिवंगत यश चोपड़ा के साथ गहरा रिश्ता था। दोनों ने साथ में कई हिट फ़िल्में की हैं। ऐसे में पामेला के साथ भी शाहरुख़ का रिश्ता गहरा होता चला गया। एक बार एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख़ ने पामेला चोपड़ा को अपनी ‘सरोगेट मां’ तक बता दिया था। दरअसल, शाहरुख़ ने बेहद कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था। ऐसे में पामेला ने उन्हें माँ समान प्यार दिया था।
साल 2017 में राष्ट्रीय यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड लेते समय शाहरुख ने सभी के सामने यह कहा था कि, ‘उन्हें पूरी फिल्म बिरादरी, खासतौर से वाईआरएफ परिवार द्वारा ‘गोद लिया’ गया था।’ शाहरुख़ ने आगे कहा था कि, “पाम आंटी मेरे लिए एक सरोगेट मां की तरह हैं। मैं उनके साथ बड़ा हुआ हूं। यश जी के साथ काम करने वाला हर कोई जानता है कि वह उनके बच्चे की तरह हैं। मुझे उनके साथ उनकी आखिरी फिल्म सहित अधिकतम फिल्मों में काम करने का सौभाग्य मिला था।’

बता दें शाहरुख़ ने YRF फिल्म के बैनर तले बनी डर, दिल तो पागल है, वीर-ज़ारा और जब तक है जान जैसी और भी कई फिल्मों में काम किया है। YRF के साथ शाहरुख़ की लेटेस्ट फिल्म ‘पठान’ है। इस फिल्म ने रिलीज़ के साथ ही ताबड़तोड़ कमाई की है।





