Madhuri Dixit : क्या माधुरी दीक्षित का रिश्ता सुरेश वाडकर के पास गया था ? सुरेश वाडकर 80s ke दशक के एक बड़े नामचीन सिंगर थे वहीं माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म अबोध आई थी और वो फिल्म भी फ्लॉप हो गई थी। ऐसे में कहा जाता है की माधुरी दीक्षित के घरवालों ने उनकी शादी करने का सोचा था और मराठी परिवार में सुरेश वाडकर के यहां रिश्ता भेजा।

लेकिन कहा जाता है की 80s के दशक में माधुरी दीक्षित बहुत ही पतली थी और उन्हें देख कर सुरेश वाडकर ने शादी करने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था की यह लड़की बहुत दुबली पतली है, मुझे पसंद नहीं है, मैं इनसे शादी नहीं करूंगा। लेकिन इस बात की सच्चाई क्या है, इस पूरी बात का खुलासा सुरेश वाडकर ने हाल ही में किया।
अक्सर ये कहा जाता है लाखों करोड़ों दिलों पर राज करने माधुरी दीक्षित का रिश्ता मशहूर सिंगर सुरेश वाडकर के घर भेजा गया था। सुरेश 80 के दशक के एक बड़े सिंगर थे। उन्होंने बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरे था। माधुरी दीक्षित एक मराठी परिवार से आती हैं और उनके परिवार वालें चाहतें थे की उनकी शादी एक मराठी परिवार में होजाए और वो अपने घर परिवार में बिज़ी हो जाएं।

साल 1984 में जब माधुरी की पहली फिल्म अबोध रिलीज हुई थी तभी उनके माता पिता उनकी शादी कर उन्हें सैटल करने का सोचने लगे। माधुरी ने भी इस रिश्ते के लिए हामी दे दी क्योंकि उनकी पहली फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाईं।
माधुरी के माता पिता ने लड़के ढूंढने इसी दौरान शुरू कर दिए और ऐसे में माधुरी का रिश्ता भेजा गया सिंगर सुरेश वाडकर के पास लेकिन उनके पिता को मायूस होकर ही लौटना पड़ा था क्योंकि 12 साल उमर में बड़े सुरेश ने उनकी तस्वीर देख कर उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। उनका कहना था की माधुरी बहुत ज्यादा पतली है। इस घटना न माधुरी का दिल तोड़कर रख दिया था। इस बात को माधुरी ने भी कई सारे इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया की वो पहले हद से ज्यादा पतली थी।
लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं इस वायरल खबर की सच्चाई। कुछ ही दिन पहले सुरेश वाडकर ने एक न्यूज फर्म से इंटरव्यू किया था, जहां उन्होंने इस बात को झुटला दिया था। उन्होंने इंटरव्यू में कहा, ” ऐसा है ना किसी दिन माधुरी दीक्षित घेर कर 2 झापड़ मरने वाली है, क्योंकि उस खबर की कहानी में सच्चाई क्या है ? उसको बिना जाने ऐसी खबर उड़ा देना बेतुकी बात है। अगर उन जैसी खूबसूरत लड़की का रिश्ता मेरे घर आता, तो मैं सपने में भी मना नहीं करता। माधुरी दीक्षित को कौन मना कर सकता है भला ? अगर ऐसा होता तो पद्मश्री लेने के लिए वो कभी मेरे साथ होती। वो इतनी अच्छी लड़की है बेचारी और इतनी अच्छी है कि अभी तक कुछ बोली नहीं है, वरना ये खबर इतनी चली है कि किसी दिन मुझे सामने मिल जाएं, तो मुझे 2 चमाट बजा ही देगी मेरे कान के नीचे। उन्हें लगेगा कि मैं पब्लिसिटी हासिल करने के लिए ये खबर फैला रहा हूं। ”
बता दे आपको अपनी फिल्मी कैरियर के पिट पर में साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी रचा लीं थी और अमेरिका चली गईं थी। करीब 12 साल वो अमेरिका में रही और उन्हें 2 बेटे हुए। साल 2012 में वो मुंबई अपने परिवार के साथ शिफ्ट होगाई।

वहीं सुरेश वाडकर ने भी साल 1988 में पद्म वाडकर से शादी कर ली थी। कपल के अब 2 बच्चें है और दोनों अब काफी बड़े हो गए हैं।





