
2 अप्रैल, 2011 को भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेला था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया.
Cricket World Cup 2011: भारतीय क्रिकेट इतिहास में 2 अप्रैल का दिन सबसे खास माना जाता है. यही वो दिन है जब 28 साल बाद टीम इंडिया ने दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. इससे पहले टीम इंडिया साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप खिताब जीतने में कामयाब रही थी. आज से 13 साल पहले टीम इंडिया ने जो इतिहास रचा था, वो आज के दिन भी याद किया जा रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स ने इस दिन को खास तरीके से याद किया है.
2 अप्रैल, 2011 को भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेला था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एक रात में ही वर्ल्ड कप का इतिहास बदल दिया. वहीं, भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली क्रिकेट के इतिहास की पहली टीम बनी थी.
2nd April 2011 the nation was one. Dhoni and his team were the last ones who could do that to us🇮🇳 #worldcup2011 pic.twitter.com/1cZdR5NFVf
— 🖤 (@ameye_17) April 2, 2024
2nd April 2011 🏆💙🔥 #worldcup2011
— Satan (@Scentofawoman10) April 2, 2024
pic.twitter.com/70lvNMMfzS
This day 2nd April never get old, every year this day refresh our memories. Proud to be a part of such big moment. Missing you all my teammates.#worldcup2011 @BCCI pic.twitter.com/z9HTuHlvws
— Office Of Chaudhary Rohit Singh Yadav (@OfficeOfCRSY) April 2, 2024
This day 2nd April never get old, every year this day refresh our memories. Proud to be a part of such big moment. Missing you all my teammates.#worldcup2011 @BCCI pic.twitter.com/qawgYteMnn
— Munaf Patel (@munafpa99881129) April 2, 2024
हरभजन सिंह ने की विराट कोहली की तारीफ
हरभजन सिंह ने बेबाक होकर विराट कोहली की तारीफ की. हरभजन सिंह ने कहा, “2011 विश्व कप फाइनल में विराट कोहली की पारी बहुत महत्वपूर्ण थी, जब हमने दो विकेट जल्दी खो दिए थे तब उन्होंने एक महत्वपूर्ण पारी खेली और शानदार साझेदारी की. उस पारी के बारे में कोई ज्यादा बात नहीं करता लेकिन वह बहुत महत्वपूर्ण थी.”
Harbhajan Singh said "Virat Kohli's innings in 2011 World Cup Final was very crucial, when we lost two quick wickets & he played an important innings and made brilliant partnership, no one talked about that innings more but that was very crucial". [Star Sports] pic.twitter.com/gzxTCkgyzF
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 2, 2024
विराट कोहली ने वर्ल्ड कप फाइनल मैच में 49 बॉल्स में 35 रन बनाए थे.
Most underrated non-fifty in an ICC knockout pic.twitter.com/oEoIztdjqd
— Johns (@JohnyBravo183) April 2, 2024
कई इंटरनेट यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
इस खास दिन को कई क्रिकेट फैंस और इंटरनेट यूजर्स ने जमकर सेलिब्रेट किया है. कई यूजर्स ने एक्स पर अपना रिएक्शन दिया है और टीम इंडिया को इस खास जीत की बधाई दी है. एक यूजर ने लिखा, “ये दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है.” एक और यूजर ने लिखा, “इस दिन को कोई भी क्रिकेट प्रेमी भूल नहीं सकता.” वहीं, एक यूजर ने लिखा, “2 अप्रैल का यह दिन कभी पुराना नहीं होता, हर साल यह दिन हमारी यादों को ताजा कर देता है. इतने बड़े पल का हिस्सा बनने पर गर्व है. आप सभी साथियों की याद आ रही है.”




