फातिमा सना शेख बाॅलीवुड की दंगल गर्ल कही जाती है। उन्होंने बाॅलीवुड में डेब्यू अपना आमिर खान की फिल्म दंगल से किया था। उनकी इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई और बाॅलीवुड फिल्मों में काम किया है। इस फिल्म को लेकर और अपने को स्टार आमिर खान को लेकर उन्होंने हाल ही में बड़ा खुलासा किया। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
आमिर खान की तारीफ की
आमिर खान के बारे में फातिमा ने बताया कि वे बहुत रियल, सीरीयस, समय पर आने वाले एक्टर हैं। आमिर हमेशा अपनी लाइंस याद करके आते हैं। ऐसा लोगों को जरूर लगता है कि स्टार्स के साथ काम करना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। स्टार्स नेचर से बहुत गिविंग होते हैं।

फातिमा ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में भी काम किया है। उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, ‘अमिताभ बच्चन एक बहुत बड़े एक्टर हैं। हम सब ने उनको स्क्रीन पर परफॉर्म करते हुए बचपन से देखा है। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे इतने बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला।’
चाची 420 किया था काम
फातिमा सना शेख ने बचपन की बातें करते हुए कहा, ‘मैं चार या साढ़े चार साल की थी जब मैंने फिल्म ‘चाची 420′ की थी। मैंने बचपन में ही काफी काम कर लिया था। एक समय पर लगा थोड़ा मस्ती करना भी जरूरी होता है। फिर जब एक्टिंग करनी वापस से शुरू की, तो फिर से स्ट्रगल शुरू हो गया था।’

फातिमा अपने करियर में ‘दंगल’ को सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट मानती हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरा सिलेक्शन 21000 लड़कियों में से हुआ था, और बहुत सारे ऑडिशन राउंड हुए थे। ऑडिशन शॉर्टलिस्ट होने में भी समय लगा था। मैं मानती हूं अपनी काबिलियत की वजह से मैं उस रोल के लिए सिलेक्ट हुई थी।’





