सोनू सूद बाॅलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टरों में से एक है। हालांकि वें कई बार वें विलेन की भूमिका में नजर आते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने काफी संघर्ष करके बाॅलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
इंडस्ट्री में कोई गाॅडफादर नहीं था
सोनू ने बताया कि जब वह पहली बार मुंबई आए थे, तो उनको भी बाकी स्टार्स की तरह ही काफी संघर्ष करना पड़ा था। जब वह मुंबई आये थे वह किसी को नहीं जानते थे, ऐसे में बॉलीवुड में ना ही उनका कोई गॉडफादर था, जो उनकी मदद करता। लेकिन सोनू ने हार नहीं मानी और वह डटे रहे।

उन्हें तो यहा तक जानकारी नहीं थी मुंबई की कौन सी सड़क किस फिल्म स्टूडियो तक जाती है। उनका और उनके परिवार का कोई भी शख्स फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है। शुरुआत में सोनू के करियर में भी कई उतार-चढ़ाव आए। कुछ लोग तो ऐसे भी मिले जिन्होंने उन्हें ऊपर उठाने की जगह नीचे जरूर खींचा।
रील से रियल लाइफ हीरो बने
सोनू का कहना है कि ये दुख की बात है कि वह ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां सभी सेल्फिश हैं। एक-दूसरे की मदद करना तो दूर किसी का भला तक नहीं सोचते हैं लोग। लेकिन जो इस मतलबी दुनिया के सच को जल्द से जल्द समझ लेता है वह कभी दुखी नहीं होता। उन्होंने कहा कि जब किसी भी करियर में शुरूआत होती है तो ऐसी दिक्कतें आना लाज़मी हैं।

सोनू का कहना है कि जब वह मुंबई आये थे तो यह सोचकर आये थे कि वह एक-दो साल में ही वापस अपने घर चले जाएंगे, लेकिन सोनू ने मेहनत करनी नहीं छोड़ी और आज वो बॉलीवुड का चमकता सितारा बन चुके हैं। वह अब अपने बुरे वक्त से उबर आए हैं। सोनू आज उन स्टार्स में से हैं जो रील लाइफ हीरो तो हैं ही इसके साथ ही कोरोना काल में उन्होंने आम जनता की इतनी मदद की है कि लोगों ने उन्हें भागवान का दर्जा तक दे दिया है।





