Pallavi Joshi Accident: साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक ‘द कश्मीर फाइल्स’ की एक्ट्रेस और उस फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की रियल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस पल्लवी जोशी का गंभीर एक्सीडेंट हो गया है। खबर है कि बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पल्लवी जोशी के साथ एक हादसा हो गया है। हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान वह बुरी तरह से घायल हो गई हैं। हालांकि उनकी तबीयत अब ठीक है। ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पल्लवी जोशी के साथ ऐसा तब हुआ जब वह हैदराबाद में अपने पति विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की शूटिंग कर रही थीं।

फिल्म की शूटिंग के समय हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की शूटिंग के दौरान एक गाड़ी ने अपना बैलेंस खो दिया था और उसने एक्ट्रेस को सीधे टक्कर मार दी। चोट लगने के बाद पल्लवी जोशी को तुरंत हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल वह अच्छी हैं और जल्द ही फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू कर सकती है। हालांकि अभी कुछ दिन उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

हैदराबाद में शूटिंग कर रही थीं पल्लवी जोशी
आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों हैदराबाद में नाना पाटेकर, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इसी मूवी के एक सीन को शूट करने के दौरान ही उनकी पत्नी और फिल्म की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी हादसे का शिकार हो गई हैं।



