Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी रुमर्स के चलते चर्चा में हैं. खबरों की मानें तो दोनों कपल्स दूसरा बेबी प्लान कर रहे हैं. ऐसे में अनुष्का और विराट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. जिसमें अनुष्का का बेबी बम साफ देखा जा सकता है. हालांकि क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली ने अनुष्का से शादी करने के पहले ही बच्चों को लेकर फ्यूचर प्लानिंग कर ली थी.

विराट ने बच्चों से किया था वादा
विराट और अनुष्का ने लम्बे समय की डेटिंग के बाद 2017 में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे. ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान विराट ने अपने बच्चों के बारे में कुछ बातें कही थी. दूसरी बार पेरेंटहुड के चलते विराट का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें विराट अपने फ्यूचर किड्स से कई सारे वादे करते दिखाई दे रहे हैं.
क्रिकेट से रखना है दूर
विराट कोहली अपने बच्चों को क्रिकेट करियर से दूर रखना चाहते हैं. जिसका खुलासा विराट ने उस इंटरव्यू में किया था. विराट के अनुसार, जब मैं और अनुष्का अपनी फैमिली लाइफ शुरु करेंगे. तब हमारे बच्चे भी होंगे. लेकिन मैं अपने क्रिकेट करियर की झलक उनपर नहीं पड़ने दूंगा. मैंने फैसला किया है कि, मैं ना सिर्फ हमेशा उनके लिए उपस्थित रहूंगा बल्कि अपने क्रिकेट करियर से भी उन्हें दूर रखूंगा.

घर में नहीं रहेगी ट्रॉफी और अवॉर्ड
विराट कोहली ने क्रिकेट की दुनिया में कई झंडे गाड़े हैं. वहीं विराट भारतीय टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. ऐसे में अनगिनत ट्रॉफी और अवॉर्ड विराट के नाम है. हालांकि विराट अपनी उपलब्धियों को बच्चों से दूर रखना चाहते हैं. ऐसे में विराट का कहना है कि, मेरे करियर का कोई भी हिस्सा बच्चों तक नहीं पहुंचेगा. यहां तक की जब बच्चे बड़े होने लगेंगे तो मैं अपनी अचीवमेंट्स और ट्रॉफी को भी घर में नहीं रखूंगा.
विराट – अनुष्का फिर बनेंगे पेरेंट्स
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 2021 में एक बेटी को जन्म दिया था. जिसका नाम वामिका है. वहीं दोनों कपल्स बेटी की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं. ऐसे में अनुष्का एक बार फिर से मां बनने वाली हैं. हाल ही में अनुष्का को विराट के साथ हाथों में हाथ डाले घूमने देखा गया है. इस दौरान अनुष्का ने काले रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी. वहीं इस ड्रेस में अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था.
ये भी पढ़ें –





