Virat Kohli and Anushka Sharma: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ पहले ही वनडे में शतक लगा कर सीरीज का आगाज कर दिया है। उनका शानदार प्रदर्शन अभी भी जारी है। लेकिन हाल ही में विराट कोहली ने बीते ढाई से तीन साल अपने खराब प्रदर्शन को लेकर काफी परेशान हो गए थे। आपको बता दें की उस वक्त विराट काफी चिड़चिड़े हो गए थे। सारा गुस्सा अपने आप पर निकालने लगे थे। इस दौरान इसका सबसे ज्यादा असर उनके परिवार, पत्नी अनुष्का शर्मा और कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदारों तक को झेलना पड़ा था। कोहली ने ये भी बताया की उस फेस में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भी गलत व्यवहार किया था। ये सारी बातें मीडिया में खुद विराट कोहली ने बताई है।

हुआ यूं कि श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद मिस्टर 360 यानी सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली का एक इंटरव्यू लिया था। उसी दौरान विराट ने अपने बीते सालों में कैरियर के खराब दौर के बारे में भी बात करते हुए बताया की कैसे वो इरिटेटेड हो गए थे। उनके नेचर में भी खासा बदलाव आ गया था। इन सबकी वजह से अनुष्का समेत पूरा परिवार काफी परेशान हो गया था। विराट अपने व्यवहार को लेकर ये मानते हैं कि ऐसा करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं था।
क्रिकेट मुझे मौका नहीं दे रहा था
आगे इंटरव्यू में सूर्य कुमार विराट से उनके खराब फेस के बारे में सवाल करते हुए पूछते हैं कि आखिर उस दौर से बाहर कैसे निकले क्योंकि आते ही साल की शुरूवात में ही शतक से आगाज कर दिया।
इस पर कोहली बड़े ही संजीदगी के साथ जवाब देते हैं की जब आप काफी अच्छा क्रिकेट खेलते हो तो लोगों की उम्मीद भी आपसे बढ़ जाती है। लोग सोचने लगते हैं की मैदान में उतरते ही आप कमाल कर देंगे। जबतक आपका क्रिकेट , आपकी फॉर्म अच्छी चल रही है। तबतक तो सब सही और ठीक लगता है। लेकिन जैसे ही बुरा टाइम आता है सारा फ्रस्ट्रेशन बन जाता है।

मेरे टाइम पर भी ऐसा ही हुआ। में चाहता था की में वैसा ही खेलूं जैसा लोग मुझे खेलते हुए देखना चाहते थे। मैने खुद के लिए एक प्रेशर जोन बना लिया था जिसमे खेलना तो था लेकिन क्रिकेट मुझे मौका नहीं दे रहा था। मैं एक अलग ही दौर से गुज़र रहा था। इसका नतीजा ये हुआ कि जहा पर मेरा क्रिकेट था मैं उसे काफी दूर था।
अनुष्का और करीबियों को हुई परेशानी

विराट कोहली आगे बताते है की उस वक्त मैं काफी डिप्रेस था। में फ्रस्ट्रेटेड था लेकिन खुद को मना नहीं पा रहा था की मेरी परफॉर्मेंस खराब हो रही है। उस वक्त मैं काफी चिड़चिड़ा भी हो गया था। इसकी वजह से मेरे साथ खड़े मेरी पत्नी अनुष्का , मेरे मित्र, रिश्तेदार और जो भी मुझे सपोर्ट करते थे उन सभी को इससे परेशानी होने लगी थी। ये सच में किसी के लिए भी सही नहीं हो रहा था।



