Virat Kohli: एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स का पुराना रिश्ता है. खासकर क्रिकेट और बॉलीवुड का कॉम्बो लोगों को काफी पसंद आता है. और हो भी क्यों ना. आखिर दर्शकों को मनोरजन का डबल डोज जो मिल जाता है. ऐसे में जहां इन दिनों देश में वर्ल्डकप का शोर गूंज रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ मशहूर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

विराट ने लगाया सोनाक्षी के संग ठुमका
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विराट कोहली बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्टेज शेयर करते नजर आ रहे हैं और दोनों साथ में डांस भी कर रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, सोनाक्षी अपनी सुपरहिट फिल्म आर.राजकुमार के गाने साड़ी के फॉल सा कभी मैच किया रे… पर डांस कर रही हैं. तभी विराट भी स्टेज पर पहुंच जाते हैं और सोनाक्षी के साथ गाने के स्टेप्स फॉलो करने लगते हैं. ऐसे में विराट और सोनाक्षी के डांस ने ना सिर्फ महफिल का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया बल्कि सालों बाद भी ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
Kohli dancing for Saree Ke Fall Sa with Sonakshi in 2015 😂❤️ @imVkohli
— “ (@KohlifiedGal) October 10, 2023
I guess this is from Rohit's wedding party . pic.twitter.com/VRaar87PT2
कब शूट हुआ था वीडियो
आपको जानकर हैरानी होगी कि विराट और सोनाक्षी का ये डांस वीडियो साल 2015 का है. जी हां, ये वही समय है जब बॉलीवुड की एक अदाकारा के साथ नाचते हुए विराट दूसरी एक्सट्रेस को चोरी-छिपे डेट कर रहे थे. उस दौरान किसी को विराट और अनुष्का शर्मा के अफेयर की भनक भी नहीं लगी थी. ऐसे में जहां एक तरफ विराट अपने करियर के शिखर पर थे. तो वहीं विराट की लव लाइफ की शुरुआत भी हो चुकी थी. विराट ने 2018 में अनुष्का शर्मा के साथ सात फेरे लिए और दोनों कपल्स की अब एक बेटी वामिका भी है. वहीं विराट और अनुष्का का नाम भी देश के पावर कपल्स की फेहरिस्त में शुमार है.





