Leo: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म लियो (Leo) बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है. एक तरफ जहां फिल्म सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करती नजर आ रही है. तो वहीं दूसरी तरफ विजय थलपति के फैंस पर भी लियो का बुखार सर चढ़ कर बोल रहा है. दरअसल हाल ही में लियो देखने के दौरान विजय के फैन ने थिएटर में ही सगाई करके सभी को हैरान कर दिया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
लियो स्टारर विजय थलपति के दो फैन ने मूवी देखने के बाद थिएटर में ही एक-दूसरे से सगाई कर ली. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रेंड कर रहा है. ये वीडियो तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई शहर के एक सिनेमाहॉल का है. जहां वेंकटेश और मंजुला नाम के दो कपल्स लियो देखने गए थे. इस दौरान दोनों कपल्स सगाई के जोड़े में भी नजर आ रहे हैं. ऐसे में फिल्म की स्क्रीनिंग के समय दोनों ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डालते हुए अंगूठी पहना दी. वहीं थिएटर में बैठे दर्शक इस सगाई के गवाह बने.

विजय के फैन का बयान
सगाई के बाद थिएटर में मौजूद वेंकटेश से जब इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने लियो एक्टर के बारे में बात करते हुए कहा कि, मेरी ना तो मां है और ना ही पिता. विजय ही मेरे लिए सबकुछ हैं. इसलिए मैंने उनकी मौजूदगी में सगाई की है. मैं इस दिन का पिछले 8 महीने से इंतजार कर रहा था. कल हम पेरूमाला मंदिर में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी करेंगे.

बॉक्स ऑफिस पर लियो की धूम
थलपति विजय की फिल्म लियो को फैंस का मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म में विजय के अपोसिट तृशा कृष्णन लीड रोल अदा कर रही हैं. तो वहीं संजय दत्त और अर्जुन ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है. लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म विदेशों में भी जमकर कमाई कर रही है.

एक्टर विजय थलपित
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय थलपति का असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है. वहीं फैंस ने उन्हें थलपित यानी कमांडर का टैग दिया है. तमिल सिनेमा में विजय थलपित ने लव टुडे, कट्टी, मास्टर और मर्सल जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं.
ये भी पढ़ें – टाइगर 3 के पहले गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ का टीजर रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज पर कैटरीना और सलमान ने लगाए ठुमके





