Vijay Deverakonda : साउथ फ़िल्मों के एक्टर विजय देवेरकोंडा ने अपनी अगली फिल्म का एलान कर दिया है । पोस्ट को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही हैं की शायद विजय पुलिस वाले की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । आपको बता दें की विजय ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है । इस पोस्ट में विजय ने अपनी अगली फिल्म प्रोजेक्ट के बारे में शेयर किया है । गौरतलब है की इस फिल्म को जर्सी मूवी के डायरेक्टर गौतम नायडू तिन्नानुरी ने निर्देशित किया है । फिलहाल फिल्म की टाइटल का अभी कोई जिक्र नहीं है । शायद इसीलिए विजय देवेरकोंडा ने इस VD 12 के नाम से पोस्ट किया है । लोगों का कहना है कि ये विजय की 12वीं फिल्म है ।

ट्विटर पोस्ट में क्या
हाल ही में विजय ने अपने ट्विटर हैंडल से एक फिल्म का पोस्टर शेयर किया है| इस पोस्ट में खाकी वर्दी पहनने हुए एक शक्श को दिखाया गया है| इसके अलावा पोस्ट में एक बड़ा सा जलता हुआ जहाज़ भी दिखाई दे रहा है । हालांकि पोस्ट में विजय देवरकोंडा का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है लेकिन कयास है की उन्हें पुलिस की वर्दी में देखा जा सकेगा। अपने पोस्टर पर विजय लिखते हैं “द स्क्रिप्ट, द टीम, मेरी अगली फिल्म। जब मैंने इसके बारे में सुना तो मेरी दिल की धड़कने रुक गईं। और साथ में हैशटैग के साथ VD 12 लिखा।
विजय के इस पोस्ट पर लोगों की बहुत सारी प्रक्रियाएं भी आ रही हैं। लोग उत्साहित हैं। किसी यूज़र ने लिखा,” इंतजार है।” तो किसी ने लिखा ,” ऑल द बेस्ट, अन्ना अर्जुन रेड्डी के बाद ये बेस्ट सिलेक्शन होगा।” लोगों ने भर भर के दुआएं दी। फिल्म की अच्छी कमाई के लिए भी कामना की है।
हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने लाइगर के नाम से विजय को इस पोस्ट पर काफी ट्रोल भी किया। यूजर्स ने यहां भी सुझावों की झड़ी लगा दी।”ओवरकॉन्फिडेंट मत होना”, “रीयल लाइफ में ओवरएक्टिंग करना बंद करो” जैसे कमेंट्स भी किए।
विजय का आगामी फिल्म

अगर विजय देववरकोंडा के फिल्मी करियर की बात करें तो इन दिनों विजय अपने फिल्म जन गण मन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में विजय एक अलग किरदार में नजर आएंगे। जन गण मन के निर्देशक पूरी जगन्नाथ के साथ इस फिल्म का निर्माण चार्मी कौर, वामसी पेडीपल्ली भी कर रहे हैं। आपको बताते चलें इस फिल्म का निर्माण 4 अलग अलग भाषाओं में किया गया है। ये फिल्म हिंदी, तेलगु, कन्नड़ और मलयालम में 3 अगस्त 2023 को रिलीज की जाएगी।



