सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ बाहर हुए विक्की जैन ने चाहते हैं कि उनकी पत्नी अंकिता लोखंडे विनर बने। विक्की जैन ने ये भी बताया है कि अंकिता लोखंडे की किसके साथ की टक्कर होने वाली है।
Bigg Boss 17 finale week: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ लोगों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। शो का फिनाले आने वाले रविवार यानी 28 जनवरी को होने वाला है। शो में अब टॉप-5 फाइनलिस्ट इसमें अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, अरुण मोशेट्टी, अभिषेक कुमार और मन्रारा चोपड़ा बचे हैं।

अब देखने वाली बात होगी ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी। इसी बीच ‘बिग बॉस 17’ के एक्स कंटेस्टेंट विक्की जैन ने कहा है कि अंकिता लोखंडे शो की ट्रॉफी जीते हैं। इसके साथ ही विक्की जैन ने बताया है कि अंकिता लोखंडे को किस कंटेस्टेंट से खतरा है। बताते चलें कि विक्की जैन हाल ही में ‘बिग बॉस 17’ से इविक्ट हुए हैं।
‘बिग बॉस 17’ से हाल ही में बाहर हुए विक्की जैन
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ‘बिग बॉस 17’ के एक्स कंटेस्टेंट विक्की जैन ने कहा है, ‘अंकिता लोखंडे शो की ट्रॉफी जीतें। अंकिता लोखंडे को मुनव्वर फारूकी निश्चित तौर पर टक्कर देगा। अभिषेक और मन्नारा भी टक्कर दे सकते हैं।’ विक्की जैन ने ये भी कहा है कि वह पत्नी अंकिता लोखंडे को काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं और वह चाहते हैं वह जल्दी ट्रॉफी जीतकर आए हैं। विक्की जैन ने आगे कहा कि वह इतना कभी अंकिता लोखंडे के साथ इतना नहीं रहे हैं और अब लगातार एक साथ रहने के बाद अब आदत हो गई है।
https://www.instagram.com/reel/C2hPumdKUAI/?igsh=amZ0djM3Mm5rMTVv
‘बिग बॉस 17’ में अंकिता और विक्की के बीच हुई काफी फाइट

बताते चलें कि ‘बिग बॉस 17’ में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के साथ काफी फाइट देखने को मिली हैं। यहां तक कि लोग कयासबाजी करने लगे थे कि बिग बॉस के घर से बाहर आते ही ये कपल अलग हो जाएगा। वहीं, ‘बिग बॉस 17’ के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर कयासबाजी हो रही है कि शो ‘बिग बॉस 17’ के टॉप 3 में अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, और अभिषेक कुमार पहुंचने वाले है और शो की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी के हाथ आएगी।





