Urfi Javed: फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सेलिब्रेटी उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं. वहीं सोशल मीडिया पर उर्फी की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. इसी कड़ी में उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर नई पोस्ट शेयर की है. जिसमें उर्फी ने फेमस फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमाटो की फूड बास्केट से ड्रेस बना ली है.
ये भी पढ़ें – Priyanka Chopra: मदर्स डे पर प्रियंका चौपड़ा ने शेयर की फीलिंग्स, बताया कैसा है बेटी मालती मेरी के साथ उनका रिश्ता
उर्फी ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उर्फी जावेद ने जोमाटो से की गई चैट का स्क्रीन शॉट दिखाया है. जोमाटो पर शिकायत दर्ज करवाते हुए उर्फी ने लिखा कि, जोमाटो गोल्ड कार्निवाल के कारण मुझे रोस्टोरेंट में कहीं बैठने की जगह नहीं मिल रही है.
View this post on Instagram
वहीं उर्फी जावेद के मैसेज पर रिप्लाई करते हुए जोमाटो ने लिखा कि, सॉरी मैम, डाइनिंग बिल्स पर 50 प्रतिशत छूट के चलते सभी लोग ऐप पर अपनी सीट पहले से ही सेव कर ले रहे हैं. जोमाटो का ये कार्निवाल 4 जून तक चलेगा. तो आप अगली बार सीट एन्जॉय कर सकती हैं.
इसके बाद जोमाटो ने उर्फी को डाइनिंग फूड की गिफ्ट बास्केट भी भेज दी. जिसकी फोटो जोमाटो ने उर्फी के चैट में भी शेयर की है. वहीं जोमाटो का शुक्रिया अदा करते हुए उर्फी ने लिखा कि मुझे ड्रेस भेजने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.

उर्फी का रिप्लाई देखकर जोमाटो को साथ-साथ उनके फॉलोवर्स भी हैरान हो गए. वहीं जोमाटो ने पूछा कि, कौन सी ड्रेस, हमने आपको गिफ्ट बास्केट भेजी है. जिसके बाद उर्फी ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की है. इस फोटो में उर्फी ने फूड बास्केट से अपर आउटफिट और जोमाटो के लोगो से लोअर आउटफिट तैयार कर लिया है. ऐसे में उर्फी का नया अवतार देखने के बाद फैंस ने भी दांतों तले उंगलियां दबा ली हैं.





