Urfi Javed: मशहूर फैशन डिजाइनर उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से विवादों में घिरी रहती हैं. हालांकि उर्फी के कपड़े ही कई बार उनके लिए मुसीबत खड़ी कर देते हैं. वहीं उर्फी एक बार फिर छोटे कपड़े पहनने के चलते मुश्किल में पड़ गई हैं. उर्फी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
उर्फी जावेद शुक्रवार की सुबह मुंबई के एक कैफे में बोल्ड ड्रेस पहनकर पहुंची थीं. इस दौरान उर्फी ने लाल रंग का दिल शेप वाला बैकलेस टॉप पहना था. ऐसे में दो महिला पुलिस अधिकारियों ने आकर उर्फी से थाने चलने को कहा. वहीं उर्फी के कारण पूछने पर पुलिस ने उनके छोटे कपड़ों को इसकी वजह बताई. ऐसे में उर्फी का कहना था कि, वो कुछ भी पहनें ये उनकी मर्जी है. जिसके जवाब में महिला पुलिस ने कहा, इतने छोटे कपड़े कैन पहनकर घूमता है?
View this post on Instagram
उर्फी को किया अरेस्ट
उर्फी के मना करने पर महिला अधिकारियों ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें गाड़ी में बिठाया. उर्फी बार-बार बोलती रहीं कि ये क्या जबरदस्ती है. मगर फिर भी पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले गई. हालांकि उर्फी को सचमुच हिरासत में लिया गया है. इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि, ये लाइमलाइट में आने के लिए उर्फी का नया रील वीडियो हो सकता है. उर्फी को हिरासत में देखकर ज्यादातर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है.

उर्फी पर दर्ज हुई शिकायत
खबरों की मानें तो पिछले महीने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में उर्फी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी. जिसकी वजह उनका बोल्ड फैशन ही था. ऐसे में उर्फी फौरन पुलिस स्टेशन पहुंच गई थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या पुलिस ने उर्फी को सचमुच अरेस्ट किया है या ये वीडियो उर्फी का महज एक पब्लिसिटी स्टंट है.
ये भी पढ़ें – सलमान खान को आई स्कूल के दिनों की याद, पढ़ने में जीरो थे भाई जान, कहा – बेंत से होती थी पिटाई





