Bollywood News: बॉलीवुड में कुछ ऐसे सेलेब्स भी हैं, जिन्हें लोग एक्शन हीरो के नाम से जानते हैं। इनमें सबसे पहला नाम एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का है। अक्षय कुमार को ‘खिलाड़ी कुमार’ के नाम से भी जाना जाता है। इन दिनों अक्षय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सेल्फी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इस वीडियो में एक नहीं, बल्कि दो एक्शन हीरो नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वीडियो। Read this also: Pathaan ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! बॉक्स ऑफिस 9वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपए

Akshay Kumar ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ ‘मैं खिलाड़ी’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों एक्शन हीरो ब्लैक ड्रेस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, ”तो @tigerjackieshroff ने मेरे साथ #MainKhiladi खेला और ये हो गया!! कैसा रहेगा अगर आप अपने बेस्टी के साथ #MainKhiladi रील बनाएं? मैं दोबारा पोस्ट करूंगा।” Read this also: एक अफवाह ने Aruna Irani के करियर को कर दिया था बर्बाद, इंटरव्यू में किया खुलासा
View this post on Instagram
Akshay Kumar की फिल्म ‘सेल्फी’
बता दें कि राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सेल्फी’ एक कॉमेडी-ड्रामा है। इस फिल्म में इमरान हाशमी और अक्षय कुमार मैन लीड में नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 22 जनवरी 2023 को रिलीज किया गया था। वहीं, यह फिल्म 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, अक्षय कुमार फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में उनके अलावा एक्टर टाइगर श्रॉफ भी लीड रोल में होंगे। दोनों पहली बार साथ काम कर रहे है। Read this also: बल्ला छोड़ MS Dhoni ने पहनी पुलिस ऑफिसर की वर्दी, वायरल फोटो ने किया सबको हैरान



