Twinkle Khanna ने बयां की अपनी लव स्टोरी, बताया कैसा है पति Akshay Kumar संग उनका रिश्ता

Twinkle Khanna: बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना अब एक्टिंग को छोड़ ऑथर बन चुकी हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक नया कॉलम लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि बोरियत को भी प्यार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कैसे बोरिय

By Team Khana Talkies · 14/2/2023

Twinkle Khanna: बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना अब एक्टिंग को छोड़ ऑथर बन चुकी हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक नया कॉलम लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि बोरियत को भी प्यार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कैसे बोरियत ने उन्हें अक्षय कुमार के करीब लाया है। Also Read: मशहूर सिंगर Vani Jayaram का हुआ निधन, पद्म भूषण से किया गया था सम्मानित

ट्विंकल ने बताया कैसे शुरू हुआ अक्षय के साथ रोमांस

दरअसल, ट्विंकल खन्ना ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में लिखे लेटेस्ट कॉलम में ये बात शेयर की है। उन्होंने लिखा, ”अक्षय मेरा हर चीज का ध्यान रखते हैं। हालांकि, वह ज्यादातर अपनी शूटिंग में रहते हैं, लेकिन वह अपनी फैमिली के लिए टाइम निकाल ही लेते हैं और यही उनकी खास बात है। वह हमेशा से मेरे लिए एक सपोर्टमैन की तरह रहे हैं।”  Also Read: Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट Shiv Thakare को मिली Salman Khan की फिल्म? जानें कैसा होगा रोल

शादी को हुए 22 साल

बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 22 साल हो चुके हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी 22वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। जब ट्विंकल की फिल्म मेला रिलीज होने वाली थी, तब अक्षय ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। उस वक्त ट्विंकल का जवाब था कि यदि फिल्म फ्लॉप हुई तो वे शादी करेंगे। फिल्म फ्लॉप हो गई और दोनों ने शादी कर ली। अब कपल के 2 बच्चे आरव और नितारा हैं। Also Read: Salman Khan के पिता Salim Khan ने क्यों की थी दूसरी शादी? किया हैरान करने वाला खुलासा

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full