कोलंबो में हाल ही में हुई आईसीसी की वार्षिक बैठक में चैंपियंस ट्रॉफी के बजट को मंजूरी दे दी गई, लेकिन कार्यक्रम और प्रारूप पर चर्चा नहीं हुई। इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल फरवरी और मार्च में होगा।
Pakistan cricket board on Champions Trophy: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए मनाने का काम आईसीसी पर छोड़ दिया है। दरअसल, माना जा रहा है कि बीसीसीआई सुरक्षा कारणों की वजह से भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान नहीं भेजेगी। हालांकि, अब तक बोर्ड की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोलंबो में हाल ही में हुई आईसीसी की वार्षिक बैठक में चैंपियंस ट्रॉफी के बजट को मंजूरी दे दी गई, लेकिन कार्यक्रम और प्रारूप पर चर्चा नहीं हुई। इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल फरवरी और मार्च में होगा।
पीसीबी ने आईसीसी को दी बड़ी जिम्मेदारी
पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, “पीसीबी ने अब वह कर दिया है जो चैंपियंस ट्रॉफी के मेजबान के रूप में उससे अपेक्षित था। उसने प्रतियोगिता का मसौदा कार्यक्रम और प्रारूप सौंप दिया है तथा प्रतियोगिता के लिए बजट भी सौंप दिया है।”
The PCB leaves it up to ICC to convince India to travel to Pakistan for 2025 Champions Trophy. pic.twitter.com/tY2rjPMymT
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 24, 2024
उन्होंने कहा, “अब यह आईसीसी पर निर्भर है कि वे चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम को कितनी जल्दी प्रसारित, चर्चा और अंतिम रूप देते हैं। पीसीबी ने भारत के सभी मैचों की मेजबानी लाहौर में करने का सुझाव दिया है जिसमें सेमीफाइनल (अगर भारत क्वालिफाई करता है) और फाइनल भी शामिल है।”
वार्षिक बैठक में शामिल हुए नकवी-शाह
आईसीसी की बैठक के अलावा पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई सचिव जय शाह या किसी अन्य बीसीसीआई अधिकारी के साथ कोई औपचारिक बैठक नहीं की लेकिन बैठकों के दौरान नकवी और शाह के बीच बातचीत सौहार्दपूर्ण रही।

लाहौर में होंगे भारत के मैच
बीसीसीआई ने हमेशा से कहा है कि पाकिस्तान में क्रिकेट खेलना पूरी तरह से सरकार का फैसला है और यहां तक कि पीसीबी की मेजबानी में हुए 2023 वनडे एशिया कप में भारत ने हाइब्रिड मॉडल के आधार पर अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे। पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर जो मसौदा पेश किया है, उसके अनुसार संभावित सेमीफाइनल और फाइनल सहित भारत के सभी मैच लाहौर में निर्धारित किए गए हैं। भारत बनाम पाकिस्तान मैच एक मार्च को निर्धारित किया गया है।
अफगानिस्तान ने दी पाकिस्तान में खेलने की मंजूरी
इस बीच अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में खेलने का आश्वासन दे दिया है। आईसीसी की वार्षिक बोर्ड बैठक में भाग लेने कोलंबो गए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मीरवाइज अशरफ और सीईओ नसीब खान ने नकवी से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया। पीसीबी ने कहा, “उन्होंने अध्यक्ष से कहा कि अफगानिस्तान अपनी टीम पाकिस्तान भेजने के लिए उत्सुक है क्योंकि वे पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में भाग ले रहे हैं।”





