सनी लियोनी बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पोर्न इंडस्ट्री से की थी। लेकिन कुछ समय बाद वह बाॅलीवुड इंडस्ट्री में आ गई। उनके लिए पोर्न इंडस्ट्री से बाॅलीवुड इंडस्ट्री में आना काफी चुनौतिपूर्ण था। इस दौरान उनके अंदर काफी बदलाव आए। इसको लेकर उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा भी किया था। आईये जानते है उन्होंने इस इंटरव्यू में क्या कहा था।
पहले बहुत डर लगता था
इसी बीच हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि “भारत आने से पहले मुझे बहुत डर लगता था और जिस वक्त मुझे बिग बॉस का ऑफर आया, तो मैंने साफ मना कर दिया था। मुझे लगा था कि भारत के लोगों के दिलों में मेरे लिए बहुत नफरत है अगर मैं वहां जाऊंगी तो वे मुझ पर नाराज हो जाएंगे।

मैंने सोच लिया था कि मैं कभी ऐसी जगह नहीं जाऊंगी जहां मेरे साथ बुरा बर्ताव किया जाए।” एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘करियर की शुरुआत में जब मैं एडल्ट इंडस्ट्री में आई तो मुझे भारत से कई नफरत भरे मेल्स मिले। यहां तक कि लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी थी, मुझे धमकी भरे लेटर्स मिलने लगे थे। इसलिए मैंने कभी सनी लियोनी बनकर भारत आने का फैसला किया था। मुझे पता था कि यहां लोग मुझसे काफी नफरत करते हैं।’

ट्रोलर्स को मुश्किल से हैंडल किया
इसी के साथ ट्रोलर्स को हैंडल करने को लेकर सनी ने बताया कि ‘मैं बस 19-20 साल की थी, उस उम्र में ज्यादा सोच समझ नहीं सकती थी। डर भी लगता था और वो सब चीजें मुझपर बहुत असर करती थीं। मगर फिर मुझे गाइड करने वालों ने समझाया कि तुम हेटर्स की चिंता मत करो। यहां ऐसे लोग बहुत ज्यादा हैं, रिलैक्स करो।’ वहीं एक्ट्रेस ने कहा कि आज ऐसा नहीं है और अगर होता भी तो वो मुझे ज्यादा इफेक्ट नहीं करता।





