ऐसे शुरू हुई थी Akshay Kumar और Twinkle Khanna लव स्टोरी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
Twinkle Khanna: बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना अब एक्टिंग को छोड़ ऑथर बन चुकी हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक नया कॉलम लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि बोरियत को भी प्यार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कैसे बोरिय
Twinkle Khanna: बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना अब एक्टिंग को छोड़ ऑथर बन चुकी हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक नया कॉलम लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि बोरियत को भी प्यार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कैसे बोरियत ने उन्हें अक्षय कुमार के करीब लाया है। Also Read: मशहूर सिंगर Vani Jayaram का हुआ निधन, पद्म भूषण से किया गया था सम्मानित
ट्विंकल ने बताया कैसे शुरू हुआ अक्षय के साथ रोमांस
दरअसल, ट्विंकल खन्ना ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में लिखे लेटेस्ट कॉलम में ये बात शेयर की है। उन्होंने लिखा, ”दूसरी ओर मैं एक टाइम पर बहुत बोर फील करने लगी थी। बहुत समय तक मैं एयरपोर्ट पर स्क्रॉल करने में टाइम स्पैंड करती थी। इसी की वजह से कुछ समय बाद में अपने को-स्टार अक्षय कुमार के साथ जॉगिंग करने जाने लगी। फिर हमारी शादी हुई और अब दो स्पोर्ट्समैन के जीन रखने वाले दो बच्चे हैं।” Also Read: Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट Shiv Thakare को मिली Salman Khan की फिल्म? जानें कैसा होगा रोल
शादी को हुए 22 साल
बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 22 साल हो चुके हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी 22वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। जब ट्विंकल की फिल्म मेला रिलीज होने वाली थी, तब अक्षय ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। उस वक्त ट्विंकल का जवाब था कि यदि फिल्म फ्लॉप हुई तो वे शादी करेंगे। फिल्म फ्लॉप हो गई और दोनों ने शादी कर ली। अब कपल के 2 बच्चे आरव और नितारा हैं। Also Read: Salman Khan के पिता Salim Khan ने क्यों की थी दूसरी शादी? किया हैरान करने वाला खुलासा