Guess Who: बात करें बॉलीवुड सेलेब्स की तो उनकी हर छोटी बड़ी बात भी फैंस के बीच बज बन जाता है। पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ दोनों से जुड़ी हुई बातें जानने की एक्साइटमेंट भी खास रहती है। कई बार स्टार्स की बचपन की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं। इतना ही नहीं ये पोस्ट काफ़ी वायरल भी हो जाते हैं कभी कभी। अभी हाल ही में एक सेलेब की तस्वीर इंटरनेट पर खूब लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस फोटो में मौजूद बच्चे की मासूमियत देखने के बाद फैंस का दिल ही जीत लिया है। आपको बता दें ये बच्ची आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्री हैं।


तस्वीर में मौजूद एक बच्ची के साथ उसका छोटा भाई भी है। बच्ची ने व्हाइट कलर का फ्रॉक पहना हुआ है और बाल भी खुले हैं। इस फोटो में बच्ची ने कैमरे को देखकर एक प्यारी सी स्माइल दी है जिसे देखते ही बनती है। आपको बता दें आज इस बच्ची का नाम मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी के एल राहुल से जुड़ा है जिनकी 23 जनवरी को शादी भी होने वाली है।
आथिया शेट्टी ने याद किया बचपन

इस फोटो से शायद इस अभिनेत्री का अनुमान लगाना मुश्किल है। लेकिन अगर इतने हिंट के बाद भी अगर अबतक नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें ये बच्ची कोई और नहीं लेकिन सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी हैं। इस फोटो में आथिया के साथ उनके भाई भी हैं। इस तस्वीर को आथिया न रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया था। अपनी इस तस्वीर में आथिया बेहद मासूम लग रही हैं। फैंस ने भी एक्ट्रेस की जमकर तारीफ़ की है।
के एल राहुल के साथ जल्द ही सजेगा मंडप
गौरतलब है की आथिया शेट्टी ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल काफ़ी पहले ही कर दिया था। इसके बाद से के एल राहुल से शादी की तारीख की कई अटकलें लगाई जा रही थी। बहरहाल अब सारे कन्फ्यूजन दूर हो गए हैं । क्योंकि आथिया शेट्टी और के एल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के सारे फंक्शन सुनील शेट्टी के खंडाला फॉर्महाउस से होगा। 21 जनवरी से शादी की सभी रस्मों की होगी शुरूवात। इस विवाह में केवल करीबी रिश्तेदार, और स्पेशल फ्रेंड्स को ही इनवाइट किया गया है। कुल मिलाकर 100 लोगों की गेस्ट लिस्ट तैयार की गई है।



