TV News: आजकल टेलीविजन दुनिया की एक्ट्रेस भी किसी से कम नहीं है। भारत के हर घर में उन्हें पसंद किया जाता है। सोशस मीडिया पर उनकी तस्वीरें आते ही वायरल होने लगती है। ऐसी ही एक एक्ट्रेस है, जिसे हर घर में पहचान मिली अनुपमा के नाम से। जी हां, हम बात कर रहे हैं रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह महाकालेश्वर के दर्शन करती दिख रही हैं।

Rupali Ganguly ने किए महाकालेश्वर के दर्शन
दरअसल, रुपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरो में वह रेड साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जहां एक तस्वीर में वह शिव भगवान पर जल अर्पित करती दिख रही हैं। वहीं, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने भगवान से यही मांगा है कि महाकाल का आशीर्वाद सदा उन पर बना रहे।




पहले भी किए थे महाकाल के दर्शन
इससे पहले, भी रुपाली ने महाकाल के दर्शन किए थे। तब वह पहली बार 2020 में भस्म आरती में शामिल हुई थी। आरती के बाद जब वह बाहर निकली थी, तो उन्हें सीरियल अनुपमा का ऑफर आया था। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह एक साल से आने की कोशिश कर रही थी। अब महाकाल भगवान का बुलावा आया। उन्होंने बिना मांगे सब दिया है। बता दें कि रुपाली गांगुली अभिनेत्री और थिएटर कलाकार हैं। उन्हें टीवी सीरियल “साराभाई VS साराभाई” से प्रसिद्धि मिली थी।



