मनोरंजन जगत में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने बहुत स्ट्रगल के बाद इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. एमटीवी रोडीज 7 और कैसी ये यारियां में नजर आ चुकीं चार्ली चौहान भी इन्हीं एक्ट्रेसेस में से एक हैं. चार्ली को पर्दे पर अपनी जर्नी शुरू करने के लिए कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा, जिसकी वजह उनके चेहरे पर आई चोंट थी.
Bollywood News Update: ‘एमटीवी रोडीज 7’ फेम चार्ली चौहान अपनी एक्टिंग और डांसिंग स्क्लि्स से बहुत पहले ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं. एक्ट्रेस ‘कैसी ये यारियां’ सहित कुछ और भी शोज में नजर आ चुकी हैं और अपने डांस के लिए भी खासी चर्चित हैं. चार्ली लंबे समय से छोटे पर्दे से गायब थीं, लेकिन अब वह फिर वापसी कर रही हैं. इस बीच चार्ली ने अपने स्ट्रगलिंग डेज पर खुलकर बात की और बताया कि कैसे उन्हें अपने चेहरे पर लगी चोंट के चलते कई शोज में रिप्लेस कर दिया गया.

चार्ली के अनुसार, उनके चेहरे पर चोंट लगी थी, जिसके चलते 25-30 टांके लगे थे. इन्हें हील होने में काफी समय लगा, लेकिन इसके चलते उन्हें कई बड़े शोज से हाथ धोना पड़ गया.
चेहरे पर आई चोंट के चलते चार्ली को कई सीरियल्स में रिप्लेस कर दिया गया. लेकिन, धीरे-धीरे कर ये निशान मिटते गए और इसके लिए वह खुद को काफी लकी महसूस करती हैं.
ई-टाइम्स के साथ बातचीत में चार्ली ने अपने चेहरे के निशान पर खुलकर बात की और कहा- ‘समय के साथ सारे निशान फीके होते जाते हैं. मेरे गाल पर भी 25-30 टांकों के निशाने थे, जो समय के साथ ठीक हो गए.’
‘आज जब मैं खुद को आईने में देखती हूं तो बहुत लकी महसूस करती हूं. क्योंकि, मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये निशान कभी हट पाएंगे और इनके साथ मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा बन पाऊंगी. इस निशान के चलते मुझे एक-दो बार नहीं कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा. लेकिन, कहते हैं ना समय सारे घाव भर देता है. ऐसे ही ये दाग भी मिट गए.’

बता दें, चार्ली चौहान अपनी पर्नसल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं. चार्ली ‘दिल दोस्ती डांस’ फेम को-स्टार कुंवर अमर को डेट कर चुकी हैं. दोनों का रिलेशनशिप अच्छा चल रहा था, लेकिन फिर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए. बिजी शेड्यूल के चलते कपल एक-दूसरे को टाइम नहीं दे पा रहा था, जिसके चलते दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा. इसके बाद दोनों ने ब्रेकअप का फैसला कर लिया. अलग होने के कुछ समय बाद दोनों ने अपने रिश्ते को फिर मौका दिया, लेकिन इस बार दोनों का रिश्ता 1 साल भी नहीं टिक पाया और आखिरकार चार्ली और कुंवर अमर 2016 में हमेशा के लिए अलग हो गए.





