
बिग बॉस 17 के आने वाले एपिसोड में प्रेस राउंड जल्दी ही आने वाला है। जिसमें मीडिया इन सितारों से तीखे सवाल करने वाली है। जिसमें इन सितारों पर मीडिया का मेन निशाना होगा।
Bigg Boss 17 Press Round: बिग बॉस 17 अब फिनाले की ओर बढ़ गया है। सुपरस्टार सलमान खान के इस चर्चित रियलिटी शो में अब वो मोड़ आ चुका है। जब घरवालों का सामना प्रेस से होगा। पूरे सीजन में इन सितारों का किच्चा चिट्ठा लेकर अब प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडियाकर्मी खोलेंगे। जिसके बारे में इनसाइड रिपोर्ट्स अब सामने आने लगी हैं। इन रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 17 के अपकमिंग एपिसोड में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। जिसमें पत्रकार अदाकारा अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मनारा चोपड़ा से लेकर मुनव्वर फारुकी तक से तीखे सवाल करने वाले हैं।
🚨 EXCLUSIVE – MEDIA PRESS CONFERENCE
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 20, 2024
Media questioned #MannaraChopra whether she uses #MunawarFaruqui to reach into FINALE
Media highlighted how she talks to Munawar and fights with him to stay LOYAL & friendship, but she is the one jo hamesha Munawar ke against baat karte…
मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान सबसे ज्यादा मीडिया का टारगेट मनारा चोपड़ा पर रहेगा। मनारा चोपड़ा से मीडिया उनकी दोस्तीयों को लेकर सवाल करेगी। साथ ही पत्रकार मनारा चोपड़ा से पूछेंगे कि वो खुद दूसरे लड़िकयों के कैरेक्टर पर उंगली उठाती हैं। उन्हें टारगेट करती हैं। मगर जब पलटकर उन पर बात आती है तो वो रोने धोने लगती हैं। खुद को विक्टिम दिखाने की कोशिश करती हैं। जिस पर मनारा चोपड़ा क्या सफाई देंगी। इस पर हर किसी की नजर है।
EXCLUSIVE #MediaRound
— The Khabri (@TheKhabriTweets) January 20, 2024
Again there was a fight between #MannaraChopra and #AnkitaLokhanda regarding #VickyJain infront of the MEDIA
इधर, मिली जानकारी के मुताबिक शो में पत्रकारों का अगला निशाना विक्की जैन पर होगा। वो अंकिता लोखंडे के बर्ताव के पीछे की कहानी विक्की जैन को बताने वाले हैं। जिससे विक्की जैन अपनी गलती मानते हुए दिखेंगे। इतना ही नहीं, विक्की जैन इसके बाद अंकिता लोखंडे से माफी भी मांगते हुए दिखने वाले हैं। जबकि, मुनव्वर फारुकी से भी मीडिया तीखे सवाल करने वाली है। मुनव्वर फारुकी से मीडिया उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सवाल करेगी।
घर से होगी ईशा मालवीय की छुट्टी
इस बीच बता दें कि आने वाले वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में मेकर्स ईशा मालवीय को घर से बेघर करने की तैयारी में हैं। इस हफ्ते डबल इविक्शन होना है। जिसमें मेकर्स पहले ही आयशा खान को घर से बेघर कर चुके हैं। अब बारी अगले सदस्य की है। जिसमें अगला नंबर ईशा मालवीय का है। मेकर्स शो के आखिरी हफ्ते में ईशा मालवीय को भी घर से बेघर करने वाले हैं। तो क्या आप आने वाले एपिसोड को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय कमेंट कर हमें बताएं।




