Shehzada trailer: कार्तिक आर्यन की इस साल की पहली फिल्म शहजादा का ट्रेलर आज मुंबई में जारी कर दिया गया है। एक बार फिर दर्शकों को ऑन स्क्रीन कार्तिक और कृति की जोड़ी देखने का मौका मिलेगा। ट्रेलर को आम पब्लिक में जाकर रिलीज किया गया है। इस फिल्म का डायरेक्शन रोहित धवन ने किया है। फिल्म का ट्रेलर काफी धांसू है। फिल्म “शहजादा” अल्लू अर्जुन की फिल्म “अला वैकुंठपुरमुलू” का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर कार्तिक और कृति काफी स्टाइलिश नजर आ रहे थे। कार्तिक ऑल ब्लैक आउटफिट में और कृति रेड ड्रेस पहने हुए थीं जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थी। कार्तिक ने इवेंट पे स्कूटर पर ही अपना जलवा दिखाया।

ऐक्शन पैक्ड ट्रेलर
कार्तिक और कृति की फिल्म ‘शहजादा’ का ट्रेलर फुल्ली एक्शन पैक्ड है। ट्रेलर के शुरूवात में ही कार्तिक का दमदार डायलॉग की ,“ फैमिली पर जब बात आए तो तो डिस्कसन नहीं एक्शन करते हैं” फैंस को काफी पसंद आएगा। फिल्म में परेश रावल कार्तिक आर्यन के पिता की भूमिका में नजर आएंगे जो कार्तिक को डांटते हुए कहेंगे की बाउंसर बनना है या लॉयर, इसपर कार्तिक का जवाब आता है दोनों। फिल्म के ट्रेलर में कार्तिक कृति को पटाते हुए भी नजर आएंगे। दोनो की केमिस्ट्री का कोई जवाब नहीं। बहरहाल फिल्म का ट्रेलर देखकर ये साफ हो गया है की कहानी कॉमेडी , एक्शन, और रोमांस से भरपूर है। मतलब एंटरटेनमेंट का डबल डोज दर्शकों के लिए तैयार है।
कार्तिक भगवान की शरण में
कार्तिक ने ट्रेलर के रिलीज से ठीक पहले अपनी इंस्टा पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में कार्तिक भगवान के आगे सिर झुकाए खड़े होकर फिल्म और ट्रेलर को अपार सफलता मिलने की कामना कर रहे हैं।
मेकर्स ने किए खास इंतजाम
शहजादा फिल्म के ट्रेलर को और भी भव्य बनाने के लिए मेकर्स ने इस इवेंट को तीन दिन का किया है। इस इवेंट की शुरूवात 12 जनवरी को ट्रेलर लॉन्च के साथ ही मुंबई में शुरू हो गई है। इसके बाद 13 जनवरी को कार्तिक और कृति जालंधर में लोहड़ी मनाने के साथ ही ट्रेलर रिलीज करेंगे। और अंत में 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर कच्छ में शहजादा का ट्रेलर आउट किया जाएगा। आपको बता दें की फिल्म का रिलीज डेट 10 फरवरी है।



