Metro…In Dino Release Date Out: बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर में से एक अनुराग बसु जल्द ही फिर से अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस बार मेट्रो…इन दिनों को लेकर थिएटर्स में आने की तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दें अनुराग बसु ने दिसंबर 2022 में ही इस फिल्म की घोषणा कर दी थी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था की इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे। बहरहाल अब फिल्म से जुड़े कई अपडेट्स सामने आए हैं। हाल ही में इसकी पूरी स्टारकास्ट टीम और रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़े अपडेट्स।


मेट्रो… इन दिनों 8 दिसंबर 2023 को थिएटर्स में
ट्विटर पर फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आए है। इस ट्वीट में दी गई जानकारी के अनुसार फिल्म 8 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है की अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान के अलावा कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल,फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता और पंकज त्रिपाठी महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं। गौरतलब है की ये पहली बार है जब सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

2007 में आई थी लाइफ इन मेट्रो
फिल्म लाइफ इन मेट्रो 2007 में अनुराग बसु के निर्देशन में बनी थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद भी किया था। इस फिल्म में धर्मेंद्र, नफीसा अली,शिल्पा शेट्टी, केके मेनन शाइनी आहूजा, कोंकणा सेन शर्मा,कंगना रनौत शरमन जोशी और इरफान खान नजर आए थे। बता दें ये फिल्म कई जोड़ी किरदारों के आसपास गुजरती हुई जिंदगी की कहनी है।



