Gadar 2 Poster: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर–एक प्रेम कथा का सीक्वेल देखने का इंतजार अब खत्म हो गया है। बता दें 2001 में रिलीज हुई गदर– एक प्रेम कथा का फैंस लंबे टाइम से इंतजार कर रहे थे। 22 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर थिएटर्स में धमाल मचाने आ रही है गदर 2 आज गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म गदर 2 का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। फैंस सनी देओल के इस अवतार को देख कर बेहद उत्साहित हो गए हैं।

गदर 2 का फर्स्ट लुक
गौरतलब है की गदर के बाद से ही फैंस इसके सीक्वेल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 26 जनवरी 2023 को सनी देओल ने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गदर 2 का फर्स्ट लूक का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में सनी देओल पंजाबी मुंडे की तरह सर पर पगड़ी बांधे हुए हैं। सनी ने इस पोस्टर में कुर्ता पैजामा पहना हुआ है। अपने लुक को सनी ने एंग्री एंड एक्शन लुक में हाथ में हथौड़ा लेकर कंप्लीट किया है।
अपने कैप्शन में सनी देओल ने लिखा है–” हिन्दुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था..और ज़िंदाबाद रहेगा। इस स्वतंत्रता दिवस पर हम आपके लिए 2 दशक के बाद इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा सीक्वेल लेकर आ रहे हैं।” उन्होंने दर्शकों को ये भी बताया की फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फैंस ने दी अपनी प्रतिक्रिया

सनी देओल का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। फैंस भी अपना प्यार लूटा रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर के लिखा की” तारा सिंह आ गया है। ” एक फैन ने लिखा की “अब फिल्म का इंतजार नहीं कर सकते।” इसी तरह तमाम यूजर्स ने अपना अपना कॉमेंट दिया है और कहा है की ये साल की सबसे बड़ी फिल्म होगी।
गदर 2 में नजर आएंगे ये सितारे
अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म गदर 2 में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल और उत्तकर्ष शर्मा भी नजर आएंगे। आपको बता दें स्टारकास्ट में फिलहाल कोई बदलाव की जानकारी नहीं है। लेकिन फिल्म सुपर सरप्राइजिंग होने वाली है। इसकी एक झलक पोस्टर से मिल चुकी है। उम्मीद है जल्द ही ट्रेलर देखने को मिले।आपको बता दें गदर– एक प्रेम कथा में चाइल्ड एक्टर रहे उत्कर्ष शर्मा, अनिल शर्मा के बेटे हैं।



