
‘बिग बॉस सीजन 17’ में एविक्शन के बाद नॉमिनेशन टास्क होगा। घरवालों को दो टीम में बांट दिया जाएगा और एक बजर टास्क होगा। इसमें घरवालों को बजर पकड़कर खड़े रहना है, जैसे ही जिसके हाथ बजर से हटा, वो नॉमिनेट हुआ। इस दौरान टीम ए ने टीम बी पर जमकर अत्याचार किया। लाल मिर्च पाउडप से लेकर वैक्स स्ट्रिप को मुंह पर लगाया।
Bigg Boss 17 Promo: समर्थ जुरैल का ‘बिग बॉस 17’ से पत्ता कट गया। उनका फिनाले से दो हफ्ते पहले ही एविक्शन हो गया। अब इसके बाद घर में बचे 8 लोग। जिन्हें दो-दो टीमों में बांट दिया गया। क्योंकि अब आएगा नॉमिनेशन का दिन, जिसमें घरवाले एक-दूसरे को नॉमिनेट करते हैं। लेकिन इस बार ये मौका मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स से छीन लिया और पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया। लेकिन इससे बचने का मौका दिया। वो क्या, आइए बताते हैं।
दरअसल, ‘बिग बॉस 17’ के प्रोमो में घरवालों को बताया जाएगा कि आज का नॉमिनेशन दो-दो टीम के बीच होगा। जब तक बजर दबा रहेगा, आपके सुरक्षित रहने के चांसेस बराबर सांस लेते रहेंगे। तो कौन-सी टीम आज के नॉमिनेशन के इस पिंजरे में कैद हो जाती है, ये देखने का वक्त अब आ गया है। जहां एक टीम में ईशा मालवीय, विक्की जैन, आयशा खान और अंकिता लोखंडे होते हैं और दूसरी टीम में अरुण माशेट्टी, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा होती हैं।
मन्नारा-अभिषेके के चेहरे पर लाल मिर्च लगाई
ये टास्क हालांकि दो दिन होगा। पहले दिन मुनव्वर की टीम ने परफॉर्म किया। वह सभी बजर पकड़कर खड़े हो गए। मन्नारा और मुनव्वर को एक रस्सी से बांधा गया था, तो दूसरी रस्सी से अरुण और अभिषेक बंधे थे। इस दौरान टीम-बी इन चारों पर अत्याचार करती है। पहले विक्की जैन, मन्नारा पर पानी फेंकते हैं। आयशा तेल डालती हैं। कोई लाल मिर्च चेहरे पर लगाता है। तो अरुण बोलते हैं कि इन्हें लगता है कि मन्नारा आसान टारगेट है लेकिन वह सबसे स्ट्रॉन्ग है।
आयशा खान ने मन्नारा को छोड़ने की दी नसीहत
PROMO #BIGGBOSS17
— The Khabri (@TheKhabriTweets) January 15, 2024
TOTRTURE TASK IS HERE pic.twitter.com/Bv2A0UoFh8
इस टास्क में आयशा सभी कंटेस्टेंट्स के फेस पर लाल मिर्च डालती लगा देती हैं। सबका चेहरा एकदम लाल रंग का नजर आता है। ईशा मालवीय और अंकिता सब पर पानी फेंकती हैं। अभिषेक चिल्लाते हैं कि कोई तो पानी डालो। आयशा उधर मन्नारा को छोड़ने के लिए कहती हैं कि छोड़ दो कोई फायदा नहीं। इस पर मन्नारा कहती हैं कि रस्सियां और अपने रिश्ते कभी नहीं छोड़ती।
अंकिता ने अभिषेक के चेहरे पर लगाई वैक्स स्ट्रिप
वहीं, अंकिता वैक्स स्ट्रिप को अभिषेक के गाल पर लगाकर खींचती हैं, तो अंकिता कहती हैं कि विक्की भाई का भी टाइम आएगा, याद रखना। अरुण उधर चीखते रहते हैं कि पानी डालो कोई। लेकिन कोई फटकता नहीं। ‘द खबरी’ के मुताबिक, अभिषेक और मन्नारा बजर छोड़ देते हैं और वो टास्क से आउट हो जाते हैं। अब टीम बी परफॉर्म करेगी, जिसके बाद कौन-कौन नॉमिनेट हुआ, इसकी जानकारी होगी।




