Bollywood News: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद हमेशा अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। पर कभी शायद किसी ने उनकी परेशानी के बारे में नहीं सोचा होगा. अगर सच में अब तक आपने उर्फी की परेशानियों पर ध्यान नहीं दिया है, तो अब जरूर देंगे। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर कम कपड़े पहनने की वजह बताई है।

उर्फी की बॉडी पर हुए रैशेज
उर्फी जावेद अकसर ही अपने अतरंगी कास्ट्यूम के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बनी रहती हैं। कई लोग उर्फी के फैशन की तारीफ करते हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें खरी-खोटी सुनाने से नहीं चूकते हैं। वहीं अब उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कम कपड़े पहनने की वजह बताई है। असल में वुलेन कपड़े पहने के बाद उर्फी की बॉडी पर रैशेज हो गए हैं।
View this post on Instagram
उर्फी कहती हैं, ‘देखिये यही दिक्कत है। जब भी मैं वुलेन या फिर पूरे कपड़े पहनती हूं, इस तरह की एलर्जी हो जाती है और ये काफी बड़ी परेशानी है। अब आपको पता चल गया होगा कि मैं पूरे कपड़े क्यों नहीं पहनती हूं। जब भी मैं कपड़े पहनती हूं। इस तरह का रिएक्शन हो जाता है। सबूत भी आपके सामने है। इसलिए मैं इतनी न्यूड रहती हूं। मेरी बॉडी को कपड़ों से एलर्जी है।”

उर्फी जावेद उन एक्ट्रेसेज में से हैं, जो हमेशा ही बेबाक होकर अपनी बात रखना जानती हैं। हाल ही में, बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद पर एक्शन लेने की मांग की. बीजेपी नेता का कहना है कि उर्फी जावेद मुंबई की सड़कों पर अश्लीलता फैला रही हैं। इसलिए वो चाहती हैं कि मुंबई पुलिस उर्फी पर कार्रवाई करे। बीजेपी नेता की बात सुनने के बाद उर्फी जावेद ने कहा कि वो कुछ गलत नहीं कर रही हैं। इसलिये उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।



