Leo: साउथ सुपरस्टार थालापति विजय की फिल्म लियो (Leo) रिलीजिंग से पहले ही काफी सूर्खियां बटोर रही है. वहीं इस फिल्म के जरिए थालापति विजय औक तृशा की जोड़ी भी दशकों बाद सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है. जिसके चलते फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.
पहली बार घिल्ली में आए थे नजर
थालापति विजय और तृशा कृष्णन की जोड़ी को पहली बार फिल्म घिल्ली में देखा गया था. दोनों की मजेदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. हालांकि इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग 2 दशक हो चुके हैं. वहीं फिल्म कुरुवी के बाद से विजय और तृशा ने स्क्रीन शेयर नहीं की है. तृशा का कहना है कि, इन 15 सालों में उन्होंने विजय से कई बार पूछा कि हम दोबारा कब साथ में काम करेंगे. मगर अब मुझे खुशी है कि, हमारी जोड़ी को देखने के लिए फैंस को 15 साल पुरानी घिल्ली नहीं देखनी पड़ेगी.

तृशा ने की विजय की तारीफ
लियो को-स्टार विजय के बारे में बात करते हुए तृशा कहती हैं कि, विजय एक बेहतरीन इंसान हैं. हमने साथ में चार फिल्में की हैं. ईमानदारी से बताऊं तो जब घिल्ली की शूटिंग शुरु हुई तो हम एक-दूसरे को ज्यादा नहीं जानते थे. जैसा कि हम सब जानते हैं विजय काफी चुप-चाप और अकेले रहना पसंद करते हैं. मगर मेरी घिल्ली की टीम का शुक्रिया. जिसके चलते हम अच्छे दोस्त बन गए. विजय मेरे लिए काफी स्पेशल हैं क्योंकि उनके साथ मैंने अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं.

2008 के बाद नहीं दिखे साथ
बता दें कि, तमिल सिनेमा में विजय और तृशा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है. दोनों कलाकारों ने 2004 में फिल्म घिल्ली में साथ काम किया था. वहीं 2008 में फिल्म कुरुवी दोनों की साथ में आखिरी फिल्म थी. जिसके बाद से विजय और तृशा की जोड़ी कभी देखने को नहीं मिली. ऐसे में 15 साल बाद लोकेश की फिल्म लियो से विजय और तृशा पर्दे पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं. वहीं फैंस भी दोनों को एक-साथ स्क्रीन शेयर करता देखने के लिए काफी बेताब हैं.
ये भी पढ़ें – India vs Pakistan World Cup: भारत-पाकिस्तान के मैच में होगी ‘टाइगर’ की एंट्री, जानें मैच से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स



