Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser Date: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान अपने नई फिल्म किसी का भाई किसी की जान’ का नया अपडेट लेकर आए हैं। साल 2022 में सलमान खान की कोई भी मूवी रिलीज़ नहीं हुई थी। ऐसे में सलमान की मूवी का अपडेट सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं। बताया जा रहा है की इस साल 2023 में सलमान की 2 फिल्में रिलीज होंगी। उनकी पहली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद पर आएगी वहीं ‘टाइगर 3’ दिवाली पर रिलीज़ करने की प्लानिंग है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर 25 जनवरी को आउट किया जा सकता है।

1 मिनट 45 सेकेंड का होगा टीजर
पिंकविला से मिली जानकारी के आधार पर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 25 जनवरी को आउट किया जायेगा। सलमान एंड टीम ने फिल्म से 1.45 मिनट का टीजर बनाया है। बताया जा रहा है की फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद ट्रेलर लॉन्च की भी तैयारी पूरी कर ली जाएगी। आपको बता दें फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 21 अप्रैल 2023 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि फिल्म के रिलीज़ में अभी 3 महीने बाकी हैं। फ़िलहाल उनकी टीम फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम कर रही है। सूत्रों की माने तो ये भी कहा जा रहा है की फिल्म का ट्रेलर शाहरुख खान की ‘पठान’ मूवी के साथ भी दिखाया जा सकता है। सलमान खान शाहरूख खान की फिल्म ‘पठान’ में कैमियो करते हुए नजर आएंगे।
सलमान की फिल्म में कितने क़िरदार

डायरेक्टर फरहाद समाजी की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज़ गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल , राघव जुयाल, वेंकटेश और जगतपति बाबू नजर आएंगे। सलमान 2021 में फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ में आखिरी बार नजर आए थे।



