Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) जल्दी ही अपना 58वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. वहीं सलमान की ब्लॉक बस्टर फिल्म टाइगर 3 की कामयाबी ने दंबग खान को जन्मदिन का शानदार जश्न मनाने की वजह भी दे दी है. ऐसे में टाइगर 3 का खुमार अभी फैंस के सर से उतरा भी नहीं है कि सलमान के जन्मदिन पर एक बड़ा एलान करने की तैयारी हो चुकी है.

कबीर खान और सूरज बड़जात्या आए साथ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज फिल्म मेकर कबीर खान और सूरज बड़जात्या ने हाथ मिला लिया है. दोनों फिल्म मेकर एक बिग बजट फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म में हीरो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ही होंगे.
सलमान के जन्मदिन पर होगी घोषणा
सलमान खान 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे. ऐसे में खबरों की मानें तो सलमान के बर्थडे पर ही दोनों फिल्म मेकर अपनी नई फिल्म का एलान करने वाले हैं. हालांकि फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है. मगर सलमान के जन्मदिन पर कबीर खान और सूरज बड़जात्या फिल्म की डिटेल्स शेयर कर सकते हैं. ऐसे में इस बिग बजट फिल्म में सलमान को देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं.

सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर 3 के बाद सलमान करण जौहर की फिल्म द बुल में नजर आएंगे. इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 2024 में शुरु होगी. वहीं 2024 में सलमान दबंग 4 और किक 2 के साथ बड़े पर्दे पर एंट्री करेंगे.





