सनी देओल की बड़े परदे पर वापसी हो रही है गदर 2 से और इसी बीच सनी देओल ने जब एक इंटरव्यू में कह दी ये बड़ी बात तो बॉलीवुड में मच गईं खलबली।
Sunny Deol : सनी देओल और अमीषा पटेल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज होते ही इसने सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की लंबी कतारें भी खड़ी कर दी हैं। दर्शक अपने परिवार और दोस्तों के साथ ग्रुप में तारा सिंह और सकीना को देखने पहुंच रहे है।
सनी देओल की गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने एक बार फिर सिनेमाघरों की रौनक लौटा दी है। गदर 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों ने तारा सिंह और सकीना के कमबैक पर रिएक्शन देना भी शुरू कर दिया है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर यह फिल्म पहले ही फैन्स के बीच काफी चर्चा में है। एडवांस बुकिंग के दौरान फिल्म ने पहले ही 20 लाख टिकटें बेच ली हैं। ये बात डायरेक्टर अनिल शर्मा ने शेयर की है।

इसी बीच जब फिल्म के प्रमोशन के लिए सनी देओल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कुछ ऐसी बात कह दी, जिसे सुन सब हैरान रह गए।
सनी देओल की अवेटेड फिल्म गदर 2 अब जब बड़े परदे पर रिलीज हो चुकी है और 22 साल बाद सकीना और तारा सिंह लौटे है बड़े परदे पर। इसी फिल्म के प्रमोशन के बीच जब सनी देओल ने एक इंटरव्यू में खोल दी थी बॉलीवुड की पोल। इंटरव्यू में सनी ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के साथ एक्टर्स पर भी तंज कसा था। उन्होंने साथ ही में बॉलीवुड के तौर तरीकों पर भी सवाल उठाए थे।
उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कार्पोराइजेशन होने पर बात की। एक्टर ने अवार्ड शो को बिना मतलब का बताया। उनका मानना है कि एक्टर्स के पास ओरिजनल आइडिया बचे नही हैं। वो अपने टीम पर ज्यादा डिपेंडेंट हैं। इसके साथ ही सनी ने कहा वो इस आइडिया को सपोर्ट नहीं करते है। ये बात भी उन्होंने कबूल कि उनका बेबाक होना कइयों को अपसेट कर देता है। उन्होंने एक्टर के खुद की मार्केटिंग पर भी सवाल उठाए।

इस इंटरव्यू में सनी ने कहा, ” हर किसी की अपनी पर्सनैलिटी होती है। प्रॉब्लम तब होती है जब आपको दूसरों के सक्सेस से जलन होती है। मैं एक ऐसा इंसान हूं जिसे एक्टिंग पसंद है और एक्टिंग करना चाहता हूं। में एक इंसान नहीं हूं जो एंडोर्समेंट डील्स के पीछे भागूंगा। हम 21वीं सेंचुरी में हैं। इंडस्ट्री कार्पोराइज हो गई है। ये परसेप्शन का गेम बन गया है, जो इसे खेलेगा वो सक्सेसफुल होगा।”
आगे की बात करते है उन्होंने कहा, ” इस में कोई रियलिटी नहीं बची है, हमारे एक्टर्स इस कल्चर के नौकर बन चुके हैं। लेकिन वो खुश हैं। मैं किसको बुरा नहीं कह रहा हूं, लेकिन जो है वो है। मुझे ये देखकर दुख होता है यूथ इस इंडस्ट्री में कदम रख रहा है और इस कल्चर को फॉलो कर रहा है। एक्टिंग आर्ट है। ये बॉडी बिल्डिंग, डांसिंग या दूसरी बेवकूफाना चीजें करने की चीज नहीं हैं। “
सनी के मुताबिक आज के एक्टर्स मॉडल बन चुके हैं। उनके बिहाफ पर 10 लोग फैसलें ले लेते हैं और उनकी खुद की पहचान कोई रहती नहीं हैं।
इससे पहले सनी देओल ने बॉलिवुड पर तंज कसा था। वो बि-टाउन पार्टीज से, अवार्ड फंक्शंस से दूर रहना ही पसंद करते हैं। सनी लो प्रोफाइल रखना ही पसंद करते हैं।
फिल्म गदर 2 अब बड़े परदे पर रिलीज हो चुकी है, और यह देखना काफी ज्यादा इंट्रेस्टिंग होगा कि क्या गदर 2 फिल्म हिट साबित होती है या फ्लॉप ?





