Suhana Khan: शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) अक्सर अपनी स्टाइलिंग को लेकर सूर्खियों में रहती हैं. वहीं सुहाना अब जल्दी ही बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं. मगर अपनी दरियादिली के चलते किंग खान की बेटी एक बार फिर से लाइम लाइट में आ गई हैं. जी हां, पार्टी से बाहर निकलते समय सुहाना ने भीख मांगने वाली औरत को 500-500 रुपए के नोट पकड़ा दिए. जिसे देखने के बाद सभी हैरान हो गए हैं.
सुहाना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुहाना अपनी मां गौरी खान के साथ नजर आ रही हैं. ऐसे में जहां सुहाना ने ब्लैक कलर का वन पीस डीप नेक टॉप पहना है. तो वहीं ब्लू पैंट और व्हाइट टॉप के साथ येलो जैकेट कैरी किए हुए गौरी खान भी काफी खूबसूरत लग रही हैं.

ऐसे में दोनों मां बेटी पार्टी करके घर जा रही थीं. तभी रास्ते में एक औरत सुहाना के पास आकर कुछ पैसे देने की गुहार लगाने लगी. आमतौर पर जहां बाकी स्टार किड्स भिखारियों को देखकर दूर भाग जाते हैं. तो वहीं सुहाना ने दूरी बनाने की बजाए अपनी पर्स खोलनी शुरु कर दी. ऐसे में सुहाना ने उस औरत को 500 रुपए का एक नोट थमा दिया. फिर सुहाना कार में बैठने लगीं तो वो औरत फिर सुहाना के पास आकर खड़ी हो गई. जिसके बाद सुहाना ने उसे 500 रुपए और दे दिए. ऐसे में 1000 रुपए पाने के बाद वो औरत खुशी से झूम उठी.
वहीं सुहाना के फैंस भी उनकी की इस दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं. ऐसे में एक फैन ने लिखा, जैसा बाप वैसी बेटी. तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया, इसका दिल तो सोने का है.
ये भी पढ़ें – OMG 2: ‘अक्षय कुमार को थप्पड़ मारो और जीतो 20 लाख रुपए!’ OMG 2 में अक्षय के किरदार से नाराज लोगों ने रखा इनाम
बता दें कि, सुहाना खान जल्दी ही जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. वहीं इस फिल्म में श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तस्या नंदा भी बड़े पर्दे पर एंट्री करेंगे.





