बॉलीवुड में फिर बजने वाली है शहनाई, अथिया शेट्टी-केएल राहुल के बाद अब ये स्टार्स कपल करेंगे शादी

Bollywood News: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं, तो वहीं कई सितारों के शादी करने की चर्चाएं चल रही हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी तक, इस लिस्ट में कई सेलेब्स शामिल हैं। अ

By Team Khana Talkies · 2/2/2023

Bollywood News: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं, तो वहीं कई सितारों के शादी करने की चर्चाएं चल रही हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी तक, इस लिस्ट में कई सेलेब्स शामिल हैं। अब इस लिस्ट में एक और जोड़ी का नाम जुड़ गया है। यह जोड़ी सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम 2’ के निर्देशक अभिषेक पाठक और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय (Shivaleeka Oberoi) की है। दोनों की शादी को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस शिवालिका ओबरॉय (Abhishek Pathak) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर अपनी शादी का हिंट दिया है। Read this also: John Abraham ने Shahrukh Khan को लेकर दिया शॉकिंग रिएक्शन, कहा- ‘मुझे नहीं लगता ये एक्टर हैं…’

Shivaleeka Oberoi ने दिया शादी का हिंट

दरअसल, 1 जनवरी 2023 को शिवालिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की थी। पहली तस्वीर में जहां अभिषेक अपने जीवन के प्यार शिवालिका का हाथ थामे नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों के पैर दिख रहे हैं और चारों तरफ स्टार फिश नजर आ रहे हैं। फ्लोरल ड्रेस में शिवालिका बेहद प्यारी लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शिवालिका ने कैप्शन में लिखा, ”तारों से भरा आकाश, स्टारफिश से भरा तट और वह मुझे घूर रहा था। #हैलो फरवरी।’ Read this also: टेलीविजन दुनिया की इस संस्कारी बहु ने किए महाकाल के दर्शन, लाल साड़ी में दिखी खूबसूरत

फरवरी 2023 में कर सकते हैं शादी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय इस महीने यानी फरवरी 2023 में शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी गोवा में होगी। हालांकि, दोनों की शादी को लेकर कोई तारीख सामने नहीं आई है। अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबरॉय की शादी के फंक्शन दो दिन चलेंगे और इसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्तों को ही शामिल किया जाएगा। वहीं इन दोनों की शादी में बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारे भी शामिल हो सकते हैं। Read this also: Shoaib Ibrahim की खुशी का कारण है ये शख्स, एक्टर ने तस्वीर शेयर कर कहा- ‘शुक्रिया’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full