John Abraham Shocking Reaction On Shahrukh Khan: इन दिनों शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का नाम हर जगह छाया हुआ है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई उनकी फिल्म ‘पठान’ की तारीफ कर रहा है। फिल्म में पहली बार शाहरुख खान का एक्शन अवतार देखने को मिला था। हाल ही में, शाहरुख खान ने फिल्म ‘पठान’ की सक्सेस के बाद जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के साथ प्रेस मीट में शिरकत की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें इवेंट के दौरान जॉन एक्टर शाहरुख से कुछ ऐसा कहते हैं, जिसे सुन हर कोई हैरान रह जाता है।

जॉन की शाहरुख की तारीफ
दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में सबसे पहले जॉन सबसे पहले यश राज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा का शुक्रिया अदा करते हुए कहते हैं, ”आदित्य जिस तरह से मुझे पोजिशन करते हैं, फिर चाहे वो ‘धूम’ हो, ‘न्यू यॉर्क’ हो या फिर ‘पठान’ वो मुझे बहुत पसंद है। आज मैं उन्ही के कारण यहां आप सबके बीच बैठा हूं।” Read this also: Pathaan के बाद अब इस फिल्म में नजर आएंगे Shah Rukh Khan, एक्टर का फर्स्ट लुक हुआ वायरल
जॉन फिल्म ‘पठान’ के कैरेक्टर पर की बात
इसी इवेंट में आगे जॉन ने फिल्म ‘पठान’ के कैरेक्टर पर बात की और शाहरुख की एक्टिंग के बारे में बताते हुए कहा, ”मुझे नहीं लगता शाहरुख एक्टर हैं, वो एक इमोशन हैं। इसी वजह से मैं उन्हें कई सीन्स में बस किस करते-करते रह गया। मुझे पहले लगता था कि मैं एक्शन हीरो हूं, लेकिन फिर आप शाहरुख को चार साल बाद वापसी करते हुए देखते हैं। वह भी इस तरह तब समझ आता है कि शाहरुख इस देश के नंबर 1 एक्शन हीरो हैं।” Read this also: Hrithik Roshan और John Abraham बचपन में थे क्लासमेट, स्कूल की ग्रुप फोटो अब हो रही है वायरल
‘पठान 2’ का हुआ ऐलान
बता दें कि इसी इवेंट सिद्धार्थ आनंद से जब ये पूछा गया कि पठान के बाद वह क्या बनाएंगे? तो उन्होंने कहा था, ”पठान के बाद अब पठान 2 बनेगी, क्यों शाहरुख?” जिस पर शाहरुख ने जवाब देते हुए कहा था, ”हां, जरूर और इस बार बाल कमर तक लंबे करूंगा और सीक्वल करने के लिए खुद को सम्मानित महसूस करूंगा।” इससे यह तो साफ हो गया है कि फैंस को ‘पठान 2’ भी जल्द देखने को मिल सकती है। Read this also: Kareena Kapoor Khan ने पति Saif Ali Khan संग शेयर की अनदेखी तस्वीर, इस तस्वीर में बेहद अलग लग रहा है कपल



