Sonu Sood viral video: बॉलीवुड स्टार सोनू सूद (Sonu Sood) अब पूरे देश के हीरो बन चुके हैं। खैर, उनका एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसे किसी और ने नहीं बल्कि खुद सोनू (Sonu Sood) ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। नए वीडियो में एक्टर रात के अंधेरे में एक टी-स्टॉल पर जाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वो वहां खड़े एक शख्स को गुटका खाते देखते हैं तो उसे न खाने की नसीहत भी देते हैं। अब इस वीडियो पर फैंस धड़ाधड़ लाइक्स और कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं।

पूछा गुटका क्यों खाते हो?
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही सोनू सूद अपनी गाड़ी से उतरते हैं तो कहते हैं कि हम रात के वक्त 10 बजे के करीब चंद्रपुर से नागपुर की तरफ रास्ते में चाय की दुकान पर रुक रहे हैं। इसके बाद वो दुकानदार से उनका नाम पूछते हैं तो वो अपना नाम अक्षय बताता है। वहीं, पास खड़े अक्षय के दोस्तों में से एक शख्स कुछ चबाता हुआ नजर आता है तो सून उससे पूछते हैं- ‘गुटका क्यों खाता है बे, जा फैंक कर आ’। इसके बाद वो शख्स सोनू की बात मानता है। वहीं, सोनू शख्स को कभी भी गुटका न खाने की नसीहत भी देते हैं। आप भी देखें ये पूरा वीडियो
View this post on Instagram
गरीबों के बने मसीहा
हम सभी जानते हैं कि COVID-19 के शुरूआती वक्त में सोनू सूद ने गरीब मजदूरों की बहुत मदद की। इसके बाद वो लोगों के मसीहा ही बन गए। आए दिन सोनू किसी न किसी की मदद करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो एक्टर को भगवान की तरह पूजने भी लगे हैं। खैर, इस वीडियो पर भी लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। आपको बता दें कि सोनू के इस वीडियो पर अब तक करीब 4 लाख लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, एक फैन ने सोनू के वीडियो पर फनी कमेंट करते हुए कहा- ‘आप गुटका खाने के लिए मना कर रहे हो। ऐसे तो अजय देवगन का नुकसान हो जाएगा’। इसके अलावा कई यूजर्स ने सोनू की तारीफ में बहुत सी बातें लिखी हैं। इसके अलावा बात करें सोनू सूद की आने वाली फिल्मों की तो जल्द ही वो डायरेक्टर अभिनन्दन गुप्ता की फिल्म ‘फतेह’ में नजर आएंगे। ये फिल्म इसी साल जुलाई में रिलीज हो सकती है।



