कोरोना काल और लॉकडाउन के पीरियड में सोनू सूद ने अपना खजाना खोल दिया था। उन्होने हजारों लोगों की मदद की। वो कहते हैं ना कि नेकी कहीं ना कहीं काम आती है और आपको पता भी नहीं चलता है कि कौन आपसे कितनी मोहब्बत करने लगा है।
Bollywood News: इस वक्त ऐसा ही कुछ सोनू सूद के साथ हुआ है। सब पर एहसान करने वाले अभिनेता पर कोई अपना प्यार भरा एहसान करते चला गया। इस शख्स ने सोनू सूद के खान का बिल रेस्तरां में भरा और एक पर्ची छोड़कर निकल गया।

ये गुमनाम शख्स कौन है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हो पाया है। सोनू सूद ने इस पर्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें लिखा है, ”उस सारे फूड वर्क के लिए शुक्रिया जो कि आपने देश के लिए किया है।”
इस पर्ची को पोस्ट करते हुए सोनू सूद लिखते हैं, ”मुझे नहीं पता कि यह किसने किया लेकिन किसी ने एक रेस्तरां में हमारे डिनर के पूरे बिल का भुगतान किया और यह प्यारा नोट छोड़ा.. वास्तव में इस भाव से प्रभावित हुआ। धन्यवाद मित्र, बहुत मायने रखता है।”
इसके बाद लोग लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों ने उनकी तारीफ की है। एक ने लिखा है, ”आप इसके हकदार हैं, आप मासूमियत से अच्छा काम करते हैं।” एक ने लिखा, ”आपने ऐसे कर्म बनाये हैं! ब्रह्मांड के पास कई गुना सराहना और संतुष्टि देने का अपना तरीका है।”
एक ने लिखा, ”यही तुमने कमाया है… प्यार और सम्मान।” एक का कहना था, ”अगर मैं तुम्हें कभी किसी रेस्तरां में पाता हूं, तो मैं भी वही करूंगा: तुम हर तरह के प्यार और प्रसिद्धि के हकदार हो।” इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। सोनू सूद आज भी जरूरतमंदो की मदद करते हैं। फिलहाल आप देखिए सोनू सूद का ये पोस्ट.
https://www.instagram.com/p/C3p5Dp_oMrV/?igsh=MW4xbTNhZ3pmYXJnNg==






