Sohail Khan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) यूं तो लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं, लेकिन इन दिनों उनका एक वीडियो सुर्खियों में है। दरअसल, सलमान खान (Salman Khan) के भाई सोहेल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोहेल खान सड़क पर गिरी एक महिला की मदद करते नजर आ रहे हैं।

घायल महिला की मदद करते दिखे सोहेल खान
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला एक्सीडेंट के बाद गिर गई है और सड़क पर बैठी हुई है। वहीं, सोहेल अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें उठा रहे इस वीडियो को एक पैपराजी इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। महिला के पैर में काफी चोट लगी है, तो वहीं सोहेल खान अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें गोद में उठाते हैं और गाड़ी में बिठाकर अस्पताल पहुंचाते हैं। वीडियो में सोहेल की इस दरियादिली की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोहेल खान की नेटिजंस ने जमकर की तारीफ
इस वीडियो के देखने के बाद नेटिजंस सोहेल खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह बहुत ही दयालु हृदय वाले व्यक्ति हैं।” तो वहीं एक दूसरे ने कमेंट किया, “पहली बार किसी एक्टर को किसी की सच में मदद करते देख रहा हूं।” तो किसी ने लिखा, “हमें और ऐसे लोगों की जरूरत है।”
View this post on Instagram
सोहेल खान का वर्क फ्रंट
सोहेल खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। एक्टर को आखिरी बार साल 2017 में आई फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में देखा गया था। इस फिल्म में सोहेल अपने भाई सलमान खान के साथ नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।



