Smriti Irani Daughter Marriage News: बॉलीवुड में जहां इन दिनों शादियों का माहौल है, तो वहीं अब केंद्रीय मंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी की बेटी शनैल ईरानी भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जी हां, आपने सही सुना है, स्मृती ईरानी की बेटी 9 फरवरी 2023 को अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन भल्ला संग सात फेरे लेने वाली हैं। कपल और उनका पूरा परिवार शादी रस्मों के लिए नागौर पहुंच चुका है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं। Also Read: Rakhi Sawant ने किया अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, बताया पहले ही हो चुकी थी आदिल की शादी

500 साल पुराने फोर्ट में शादी करेंगी Smriti Irani की बेटी
बता दें कि स्मृती की बेटी 500 साल पुराने फोर्ट में शादी करने वाली है। इसको महाराजा राव जोधा के आठवें बेटे ने बनवाया था। ये किला साल 1523 में बनवाया गया था, जिसके मालिक इस वक्त राजस्थान के पूर्व मंत्री गजेंद्र सिह खींवसर हैं। खास बात यह है कि शनैल को उनके मंगेतर ने इसी किले में प्रपोज किया था और कपल ने इसी किले को अपनी शादी के लिए चुना है। Also Read: Nimrit के इविक्शन पर इस एक्ट्रेस का रिएक्शन आया सामने, बिग बॉस को बताया ‘चालाक’
Smriti Irani की बेटी ने साल 2021 में की थी सगाई
साल 2021 में शनैल ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन भल्ला से दुबई में सगाई की थी, जिसकी तस्वीर स्मृती ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए कपल पर प्यार बरसाया था और उन्हें आशीर्वाद दिया था। तस्वीर को शेयर करते हुए ईरानी ने लिखा था, ”उस आदमी के लिए जिसके पास अब हमारा दिल है। हमारे मैड कैप परिवार में आपका स्वागत है। आशीर्वाद दें कि आपको एक ससुर के लिए एक पागल आदमी से निपटना होगा और इससे भी बुरा। एक सास के लिए। (आपको आधिकारिक तौर पर चेतावनी दी गई है) भगवान भला करें।” Also Read: जब Sara Ali Khan को पता चली थी पिता Saif Ali Khan की दूसरी शादी की बात, तो उठाया था ऐसा कदम



